Gold Buying Tips: ये 4 चीज जान लें ज्वैलर नहीं बना पाएगा बेवकूफ
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Oct 2024 6:38 AM
Gold Buying Tips
Gold Buying Tips: यदि आप इस त्योहारी सीजन सोना खरीदने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर दें. ऐसा न हो कि आप पूरा पैसा लगाएं और सोनार या ज्वैलर आपको बेवकूफ बना दें.
Gold Buying Tips: यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. ऐसा नहीं करने से आपको भारी नुकसान उठाना (How to Buy Gold Diwali 2024) पड़ जाए. आइये जानते हैं कि सोने की खरीदारी में किन बातों का ध्यान रखना जरूर देना चाहिए. ऐसा न हो कि आपको ज्वैलर बेवकूफ बना दें.
Hallmark Jewelry : हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदें
सोना खरीदने जाएं तो हॉलमार्क वाले सोने की खरीदारी ही करें. जिस गहने पर हॉलमार्क होती है उसकी शुद्धता सुनिश्चित की जा सकती है. सोना 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट की शुद्धता के साथ बाजार में आपको मिलेगा. इसकी शुद्धता के अनुसार, रेट भी दुकानों में चार्ज किया जाता है.
Gold Making Charge : मेकिंग चार्ज पर कर सकते हैं मोल-भाव
सोने की खरीदारी करते समय गहने की मेकिंग चार्ज को लेकर मोल-भाव आप कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर ज्वेलर शॉप वाले मोल-भाव करने पर मेकिंग चार्ज में थोड़ी बहुत छूट दे देते हैं. मोटा-मोटी तौर पर समझ सकते हैं कि गहने की कीमत का करीब 30 प्रतिशत मेकिंग चार्ज जोड़ा जाता है. इससे ज्वेलर को लाभ होता है.
Gold Weight Calculator : खरीदते समय सोने का वजन जरूर चेक करें
सोना एक कीमती धातु है. ऐसे में इसकी खरीदारी में वजन का खास ध्यान देना चाहिए. वजन में थोड़ा सा भी ऊपर-नीचे होने पर इससे कीमत में बड़ा अंतर आ सकता है. इससे ज्वेलर का तो फायदा लाभ होता है. लेकिन आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.
Read Also : Dhanteras 2024 Gold Price : एक साल में 19,000 रुपये बढ़ी सोने की कीमत, जानें आज क्या चल रहा है भाव
Gold Certificates : सोने का सर्टिफिकेशन है जरूरी
जब आप सोने को खरीद रहे हैं, तो एक सर्टिफिकेट जैसे गहनों की गुणवत्ता की गारंटी के लिए ज्वेलर से डिमांड कर सकते हैं. हालांकि, हॉलमार्क गहनों में इसकी जरूरत नहीं पड़ती है. यदि सोने के गहने में किसी तरह का स्टोन वर्क है. तो उसके कैरेट और शुद्धता का कार्ड मांग सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










