Gold Prices : फेडरल रिजर्व की घोषणा से पहले लगातार दूसरे दिन भी महंगा हुआ सोना, जानिए आज का ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gold Prices Todays : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बुधवार को नीतियों के ऐलान करने के पहले मंगलवार को भारत में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गयी. हाजिर मांग में तेजी के चलते सटोरियों के नए सौदे करने से सोने की कीमत वायदा बाजार में 323 रुपये बढ़कर 52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. ���ल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 323 रुपये या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुए. इसमें 11,397 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

विज्ञापन

Gold Prices Todays : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बुधवार को नीतियों के ऐलान करने के पहले मंगलवार को भारत में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गयी. हाजिर मांग में तेजी के चलते सटोरियों के नए सौदे करने से सोने की कीमत वायदा बाजार में 323 रुपये बढ़कर 52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 323 रुपये या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 52,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुए. इसमें 11,397 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी इजाफा

इसके साथ ही, हाजिर मांग में तेजी के चलते प्रतिभागियों के नए सौदे करने के कारण वायदा बाजार में चांदी का भाव भी 392 रुपये बढ़कर 69,357 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. एमसीएक्स में दिसंबर में आपूर्ति के लिए चांदी के सौदे 392 रुपये या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 69,357 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर हुए. इसमें 17,224 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.60 फीसदी बढ़कर 27.52 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी.

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में सोने की कीमत में तेज वृद्धि के बाद आज भी सोने की कीमतों में तेजी देखी गयी. मंगलवार को सोना की कीमत 1,972.20 डॉलर प्रति औंस रही. वहीं, चांदी 0.60 फीसदी चढ़ी और इसकी कीमत 27.52 डॉलर प्रति औंस हो गयी. प्लैटिनम में मामूली बदलाव आया और यह 960 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि पैलेडियम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2,311.78 डॉलर पर बंद हुआ.

Also Read: Gold Price : 2020 में अब तक 30 फीसदी बढ़ी सोना की कीमत, जानिए आज सर्राफा बाजार में क्या रहा भाव

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola