ePaper

Gold Price: वैश्विक बाजारों की कमजोरी से सोना-चांदी सस्ता, देखें आज का ताजा भाव

Updated at : 06 Jun 2024 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Gold-4

सोना-चांदी के भाव में बढ़ोतरी

Gold Price Today: अमेरिकी डॉलर में मजबूती और तकनीकी बिकवाली के दबाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है. हालांकि अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी के संकेत थे. इन दोनों कारकों से सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Gold Price Today: वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह से दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. मंगलवार के कारोबारी सत्र में सोना 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये घटकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की गिरावट है.

डॉलर की मजबूती से कमजोर हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और तकनीकी बिकवाली के दबाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है. हालांकि अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी के संकेत थे. उन्होंने कहा कि इससे यह उम्मीद और मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कमी करेगा. इसके अलावा, चांदी भी गिरकर 29.75 डॉलर प्रति औंस रह गई.

वायदा बाजार में सोना गिरा

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 86 रुपये की गिरावट के साथ 71,911 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 86 रुपये यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 71,911 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 16,407 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 2,351.80 डॉलर प्रति औंस हो गया.

और पढ़ें: चुनावी नतीजों के बाद हाहाकार से उबरा बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 2300 से अधिक अंकों की छलांग

वायदा बाजार में चांदी फीकी

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 509 रुपये की गिरावट के साथ 89,150 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 509 रुपये यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 89,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 22,798 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 29.59 डॉलर प्रति औंस हो गई.

और पढ़ें: घटक दलों पर निर्भरता से आर्थिक सुधारों में घटेगी सरकार की ताकत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola