Fixed Deposit: कहां करें निवेश, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज दर

Fixed Deposit अगर आपके पास कहीं से पैसा आता है और आप इसे निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं. आज हम आपको प्राइवेट सेक्टर में कहां बेहतर विकल्प है उसकी जानकारी दे रहे हैं. किन जगहों पर आपको बेहतर ब्याज दर मिलेगा कहां निवेश से फायदा होगा आइये जानते हैं
Fixed Deposit अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो निवेश के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम है फिक्स्ड डिपॉजिट. आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां आपको सबसे ज्यादा फायदा हो. अगर आपके पास कहीं से पैसा आता है और आप इसे निवेश करना चाहते हैं, तो आपके पास कई विकल्प हैं. आज हम आपको प्राइवेट सेक्टर में कहां बेहतर विकल्प है उसकी जानकारी दे रहे हैं. किन जगहों पर आपको बेहतर ब्याज दर मिलेगा कहां निवेश से फायदा होगा आइये जानते हैं
निवेश से पहले आपको यह समझना होगा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बीते एक साल में रेपो रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है. इस वक्त रेपो रेट 4 फीसद के करीब है.इस फैसले के बाद बैंकों ने एफडी में ब्याज दरों को कम किया है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि एफडी में मिलने वाले ब्याज दर पर टैक्स लगता है. यह ब्याज दर ही रिटर्न के फायदे को कम कर देता है.
अगर आपकी योजना में सुरक्षित निवेश औऱ ज्यादा खतरा ना लेने की है तो आप एफडी में निवेश कर सकते हैं, इस निवेश के लिए आपको यह पता करना होगा कि कौन सा बैंक आपको एफडी में बेहतर ब्याज दर दे रहा है.
Also Read:
Sovereign Gold Bond : यहां खरीद सकते हैं बाजार से भी सस्ता सोना
आइये इसमें हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं हम आपको यहां दस ऐसे यहा प्राइवेट बैंक के बारे में बता रहे हैं जो ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं. सीनियर सिटिजन को 50 बेसिस प्वाइंट का अधिक ब्याज मिलता है. यह दर 1 करोड़ रुपये से कम और पांच साल के अवधि की एफडी की ब्याज दरें हैं.
इंडसएंड बैंक – 5.50-6.50 फीसदी
IDFS फर्स्ट बैंक – 5.25-6.00 फीसदी
आरबीएल बैंक – 5.40-6.50 फीसदी
साउथ इंडियन बैंक – 4.50-5.65 फीसदी
एक्सिस बैंक – 4.40-5.75 फीसदी
येस बैंक – 5.25-6.50 फीसदी
डीबीएस बैंक – 5.70-6.50 फीसदी
TNSC बैंक – 5.75-6.00 फीसदी
साउथ इंडियन बैंक – 4.50-5.65 फीसदी
Also Read: रेपो रेट 4% पर बरकरार : जिसे देखते हुए बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करना फायदेमंद है
निवेश से पहले अब दूसरे बैंकों से भी ब्याज दर की जानकारी हासिल कर सकते हैं. आपको कौन से बैंक से बेहतर सुविधा मिलेगी, बेहतर रिटर्न मिलेगा इसकी जानकारी आपको बैंक के अधिकारियों से निवेश के संबंध में बातचीत से भी पता चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




