ePaper

रेपो रेट 4% पर बरकरार : जिसे देखते हुए बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करना फायदेमंद है

Updated at : 07 Aug 2021 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
रेपो रेट 4% पर बरकरार : जिसे देखते हुए बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करना फायदेमंद है

bajaj finance online fd रेपो रेट कम होने से विकास में तेजी आने तथा मौजूदा आर्थिक हालातों में सहायता मिलने की उम्मीद है. हालांकि रेपो रेट कम होने से अर्थव्यवस्था में नकदी का आसानी से प्रवाह संभव होता है.

विज्ञापन

अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के अनुरूप, मौद्रिक नीति समिति ने 6 अगस्त, 2021 को समाप्त हुई अपनी द्विमासिक बैठक में रेपो रेट को बरकरार रखने का फैसला लिया है. मई 2020 में पहली बार यह 4% के आंकड़े तक पहुंचा, जिसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं किया है.

रेपो रेट कम होने से विकास में तेजी आने तथा मौजूदा आर्थिक हालातों में सहायता मिलने की उम्मीद है. हालांकि रेपो रेट कम होने से अर्थव्यवस्था में नकदी का आसानी से प्रवाह संभव होता है, लेकिन यह स्थिति सोच-समझकर फैसला लेने वाले और निश्चित आमदनी वाले साधनों को पसंद करने वाले निवेशकों को निवेश करने से रोकती है.

लगातार सातवीं बार रेपो रेट अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर बरकरार रहा है, जिसकी वजह से निश्चित आमदनी वाले साधनों पर ग्राहकों को बेहद मामूली ब्याज़ दर का लाभ मिल रहा है. इसलिए, निश्चित आमदनी वाले सही साधन को चुनना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है. बजाज फाइनैंस ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे वित्तीय साधन अभी भी 6.75% तक के रिटर्न का प्रस्ताव देते हैं. यह FD निवेशकों को बेहद कम जोखिम के साथ अपनी जमा-पूँजी को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने का अवसर देता है.

बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करने पर विचार क्यों करना चाहिए, इस बारे में ज्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें:

प्रतिवर्ष 6.75% तक कमाएँ

60 साल से कम उम्र का कोई भी व्यक्ति 6.50% तक की उच्च FD ब्याज़ दरों का आनंद ले सकता है, जबकि ऑनलाइन निवेश करने पर 6.60% तक की ब्याज़ दरों का लाभ उठा सकता है. वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% अधिक दर का प्रस्ताव दिया जाता है, जिससे उनके लिए FD दर 6.75% तक हो जाती है. इतने आकर्षक दरों पर निवेश करने से निवेशकों को चयनित समयावधि में सुरक्षित तरीके से आमदनी प्राप्त करने में मदद मिल सकती है, साथ ही वे FD ब्याज़ दरों में आगे होने वाले किसी भी तरह की कटौती के दबाव से खुद को बचा सकते हैं.

नीचे दी गई तालिका में बताया गया है कि बजाज फाइनैंस FD के साथ कोई भी व्यक्ति अपनी जमा-पूँजी को कैसे बढ़ा सकता है.

undefined

निवेशक FD कैलकुलेटर की मदद से अपनी पसंद के अनुसार किसी अन्य राशि, एवं इससे अलग समयावधि के लिए बड़ी आसानी से अपनी आय का अनुमान लगा सकते हैं.

विश्वसनीयता एवं रिटर्न की सुरक्षा

बजाज फाइनैंस FD को ICRA और CRISIL द्वारा उच्चतम विश्वसनीयता रेटिंग प्रदान की गई है. इसे MAAA और FAAA की स्टेबिलिटी रेटिंग प्राप्त है, जो निवेशकों को बिना किसी डिफ़ॉल्ट के निवेश का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने तथा समय पर ब्याज़ और मूलधन के भुगतान का भरोसा देता है. हालांकि निवेशक मैच्योरिटी पर भुगतान पाने का विकल्प चुनकर ज्यादा आमदनी प्राप्त कर सकते हैं, परंतु इसके साथ-साथ निवेशक अपने नियमित खर्चों को पूरा करने के लिए समय-समय पर भुगतान प्राप्त करने का विकल्प भी चुन सकते हैं.

अलग-अलग अवधि के FD में निवेश

अर्थशास्त्रियों के अनुमानों के अनुसार, अगले वित्तीय-वर्ष के दौरान MPC द्वारा रेपो रेट में वृद्धि की शुरुआत की उम्मीद है और जो मार्च 2023 के अंत तक 4.50% तक पहुंच सकता है. निश्चित तौर पर इससे आय दरों में वृद्धि में मदद मिल सकती है, और FD दरों में संभावित बढ़ोतरी के लिए पहले से तैयार रहकर कोई भी व्यक्ति अपनी FD को बढ़ा सकता है. इसके लिए निवेशक एक ही FD में निवेश करने के बजाय, अपनी निवेश राशि को अलग-अलग समयावधि के कई FDs में विभाजित कर सकते हैं.

ऊपर बताई गई बातों को उदाहरण के जरिए समझने के लिए, मान लीजिए कि किसी व्यक्ति ने 5 FDs में समान रूप से 25 लाख रुपये का निवेश किया है, जिनकी अवधि क्रमशः 1, 2, 3, 4 और 5 वर्ष है. पहले FD की मैच्योरिटी पर, वे इस आमदनी के एक हिस्से को 5 साल की FD में फिर से निवेश कर सकते हैं, इसी तरह, दूसरे FD की मैच्योरिटी पर वे इसे 4 साल की FD में निवेश कर सकते हैं. यह क्रम इसी तरह जारी रहता है. इसके परिणामस्वरूप निवेशक को निम्नलिखित फायदे होंगे

● अधिक मौजूदा FD दरों का फायदा

● नियमित समय पर नगद राशि की उपलब्धता

हर महीने छोटी-छोटी राशि जमा करने की सुविधा

सिस्टेमैटिक डिपॉजिट प्लान में निवेश की शुरुआत करना भी मौजूदा FD दरों पर आमदनी प्राप्त करने का एक अन्य तरीका है. यह एक SIP की तरह है, लेकिन इससे किसी प्रकार का जोखिम जुड़ा नहीं होता है. इसके लिए निवेशक को हर महीने केवल 5,000 रुपये या इससे अधिक के निवेश को बरकरार रखना होता है. हर बार निवेश की गई राशि को एक FD माना जाता है, जिस पर जमा की तारीख पर लागू ब्याज़ दर का फायदा मिलता है. कोई भी व्यक्ति मंथली मैच्योरिटी स्कीम के साथ हर महीने भुगतान प्राप्त करने का विकल्प चुन सकता है, या फिर सिंगल मैच्योरिटी स्कीम के साथ मैच्योरिटी के साथ निश्चित समय पर एकमुश्त राशि प्राप्त करने का विकल्प चुन सकता है.

बजाज फाइनैंस FD में निवेश करने से निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता किए बिना आकर्षक ब्याज़ दरों पर आमदनी की सुविधा मिलती है. संपर्क-रहित तरीके से निवेश की सुविधा का लाभ उठाने के लिए, आज ही बजाज फाइनैंस ऑनलाइन FD में निवेश करें. निश्चित तौर पर यह निवेश का सबसे सुरक्षित साधन है, जो निवेशकों की जमा-पूँजी को बढ़ाने का सबसे तेज़ और सबसे लाभदायक तरीका है!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola