ePaper

Farmers Protest : दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों और फलों की कीमतें बेकाबू, मंडियों तक ट्रकों की आवाजाही बंद

Updated at : 07 Dec 2020 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
Farmers Protest : दिल्ली-एनसीआर में सब्जियों और फलों की कीमतें बेकाबू, मंडियों तक ट्रकों की आवाजाही बंद

Farmers Protest : केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. उनके इस आंदोलन में ट्रांसपोर्टरों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है. किसानों के इस आंदोलन की वजह से देश की दिल्ली-एनसीआर में सब्जी और फलों की कीमतों को बेकाबू होने के आसार अधिक हैं. हालांकि, किसानों के आंदोलन की वजह से इनकी कीमतों में पहले से ही इजाफा हो गया है.

आलम यह है कि एशिया की सबसे बड़ी मंडी आजादपुर में सब्जियों और फलों की आवक आधी रह गई है. आजादपुर मंडी से एनसीआर की आधी से अधिक आबादी को सब्जी और फलों की आपूर्ति की जाती है, सब्जी और फलों से लदे ट्रक किसानों के आंदोलन की वजह से मंडी तक पहुंच नहीं पा रहे हैं. मंगलवार को भारत बंद के दौरान स्थिति और भी खराब हो सकती है, क्योंकि शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहेगी.

आजादपुर मंडी के एक कारोबारी का कहना है कि किसानों के आंदोलन की वजह से आपूर्ति फिलहाल 40 से 50 फीसदी तक गिर गई है. उनका कहना है कि यदि यह आंदोलन लंबा खिंचता है, तो पूरे दिल्ली-एनसीआर में सब्जी और फलों की किल्लत हो जाएगी और कीमतों में भी तेजी आ जाएगी. इतना ही नहीं, इससे ट्रक ड्राइवरों और मंडी में काम करने वाले मजदूरों पर भी प्रभाव पड़ेगा.

बता दें कि किसान संगठनों और सरकार के बीच कई राउंड की बातचीत विफल रही है. सोमवार को पूरे देश के किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन का 12वां दिन है, खासकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का. बीते सितंबर महीने में संसद में पास तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान लगातार डटे हुए हैं, जो एक साल के दौरान भारत में किसानों का अब तक सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है.

Also Read: LIC Jeevan Akshay : बस, एक किस्त जमा कराइए और जीवन भर पाते रहिए 4,000 रुपये की मासिक पेंशन, जानिए कैसे?

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola