ePaper

LIC Jeevan Akshay : बस, एक किस्त जमा कराइए और जीवन भर पाते रहिए 4,000 रुपये की मासिक पेंशन, जानिए कैसे?

Updated at : 08 Dec 2020 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
LIC Jeevan Akshay : बस, एक किस्त जमा कराइए और जीवन भर पाते रहिए 4,000 रुपये की मासिक पेंशन, जानिए कैसे?

LIC Jeevan Akshay : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक मानी जाती है. अगर आप बिना जोखिम के रिटायरमेंट के लिए निवेश करने का प्लान कर रहे हैं, तो आप एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में पैसा लगा सकते हैं. पेंशन की चिंता से दूर करने वाली यह स्कीम एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली पॉलिसी में से एक है. एलआईसी में निवेश के बाद आपकी मेहनत की मोटी रकम पूरी तरह सुरक्षित रहती है.

यह एन्युटी प्लान है

यह एक एन्युटी प्लान है और इसमें एकमुश्त निवेश के बाद पेंशन का लाभ लिया जा सकता है. हाल में कंपनी ने अपनी बंद हो चुकी इस पॉलिसी को दोबारा शुरू किया है. इस पॉलिसी को 30 से 85 साल तक के व्यक्ति ले सकते हैं. कोई भी भारतीय नागरिक इस पॉलिसी को खरीद सकता है.

कम से कम 1 लाख जमा कराने के बाद ली जा सकती है पॉलिसी

न्यूनतम 1 लाख रुपये निवेश करके पॉलिसी ली जा सकती है. वहीं, इसकी कोई अधिकतम सीमा नहीं है. अगर आप हर महीने पेंशन पाना चाहते हैं, तो आप प्रति महीने पेंशन विकल्प ‘ए’ को चुन सकते हैं. इस विकल्प को चुनने के बाद आप निवेश के तुरंत बाद पेंशन पा सकते हैं.

निवेश

उम्र : 59 साल

सम एश्योर्ड : 7,00,000 रुपये

एकमुश्त प्रीमियम : 7,12,600 रुपये

पेंशन

वार्षिक : 54,145 रुपये

अर्धवार्षिक : 26,513 रुपये

तिमाही : 13,107 रुपये

मासिक : 4,337 रुपये

Also Read: LIC Money Back Plan: एलआईसी के इस प्लान में रोजाना के 160 रुपये में मिलेगा 23 लाख, जानिए क्या है प्रक्रिया

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola