EPFO: अगर आपका भी है अलग-अलग दो UAN नंबर तो न हो परेशान, घर बैठे होगा समस्या का समाधान

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 15 Feb 2024 1:35 PM

विज्ञापन

EPFO: ईपीएफओ के द्वारा पैन नंबर की तरह यूनिवर्सल नंबर जारी कर दिया है. जो नौकरी बदलने के बाद भी एक रहता है. लेकिन, अगर आपके पास दो UAN नंबर है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप आसानी से ऐसे अपना खाता मर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

EPFO: नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से आमतौर पर कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफओ) में पैसा कटता है. पहले जब आप नौकरी बदलते थे तो आपका पीएफ का खाता नंबर भी बदल जाता था. अब ईपीएफओ के द्वारा पैन नंबर की तरह यूनिवर्सल नंबर जारी कर दिया है. जो नौकरी बदलने के बाद भी एक रहता है.

undefined

कई पहले से प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के पास एक समय पर एक से ज्यादा यूएएन नंबर एक्टिव है. नियम के अनुसार, आपके पास एक ही यूएएन होना चाहिए. एक से ज्यादा यूएनएन नंबर होने से आपको कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Also Read: EPFO से कब-कब निकाल सकते हैं पैसा, जानें क्या है नियम और शर्तें
undefined

आप अपने दो यूएएन नंबर को ऑफलाइन आवेदन करके या ऑनलाइन घर बैठे भी मर्ज कर सकते हैं. ऑफलाइन सेवा के लिए आप जिस संस्थान में काम कर रहे हैं, वहां सूचना दें. या ईपीएफओ को सीधे पूरे विवरण के साथ मेल कर सकते हैं.

undefined

ऑनलाइन यूएनए को मर्ज करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएं. वहां वन मेंबर से माध्यम से पूराने पीएफ खाते को नये पीएफ खाते में ट्रांसफर करने के लिए अप्लाई करें.

undefined

आपको नया UAN और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइन नंबर पर प्राप्त होगा. इसके माध्यम से फिर से लॉगइन करें. वहां, सर्विसेज का विकल्प दिया गया है. इसमें रिक्वेस्ट फॉर ट्रांसफर ऑफ अकाउंट पर क्लिक करें. इसके बाद मांगी गयी जानकारी भरें.

undefined

EPFO आपकी डिटेल्स को वेरिफाई करेगा. वेरिफिकेशन आपका पूराना खाता नंबर डिएक्टिवेट हो जाएगा. इसकी जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिलेगी.

undefined

पुराना खाता डिएक्टिवेट होने के बाद, आप ऑनलाइन अपने पहले खाते में जमा राशि को नए खाता में ट्रांसफर करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसमें कम से कम एक सप्ताह से 15 दिनों का वक्त लग सकता है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola