अगर पीएफ अकाउंट हुआ है लॉक, तो तुरंत अपनाएं ये ट्रिक 

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 24 May 2026 2:11 PM

विज्ञापन

EPFO Login Issue (Photo: AI)

EPFO Login Issue: ईपीएफओ पोर्टल पर पीएफ अकाउंट लॉक होने की वजह कहीं आपका आधार तो नहीं? जानिए कैसे आप केवल कुछ आसान स्टेप्स में अपने बंद अकाउंट को दोबारा चालू कर सकते हैं.

विज्ञापन

EPFO Login Issue: आजकल कई पीएफ (PF) अकाउंट होल्डर्स के सामने एक मुसीबत आ रही है. जब भी वे अपना बैलेंस चेक करने, पैसे निकालने या केवाईसी (KYC) अपडेट करने के लिए ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल पर लॉग इन कर रहे हैं, तो उनका अकाउंट ब्लॉक या लॉक दिखा रहा है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराइए मत. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपका पैसा डूब गया है या आपका अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो गया है. दरअसल, ईपीएफओ ने सुरक्षा और वेरिफिकेशन के नियमों को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया है, जिसकी वजह से ये दिक्कतें आ रही हैं.

आपका पीएफ अकाउंट अचानक लॉक क्यों हो गया?

इसके पीछे सबसे आम वजह है लॉगिन के दौरान बार-बार गलत पासवर्ड डालना. कई बार लोग पुराना पासवर्ड भूल जाते हैं, या फिर ओटीपी (OTP) एक्सपायर होने के बाद भी बार-बार लॉगिन की कोशिश करते रहते हैं. ऐसे में सिस्टम सुरक्षा के लिहाज से अकाउंट को कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से ब्लॉक कर देता है. कुछ मामलों में यह टाइम-आउट (कूलिंग-ऑफ पीरियड) खत्म होने के बाद खुद ही ठीक हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में पासवर्ड रीसेट करना पड़ता है.

क्या आधार कार्ड की वजह से आ रही है दिक्कत?

ईपीएफओ (EPFO) अब पूरी तरह से आधार आधारित वेरिफिकेशन पर काम करता है. अगर ईपीएफओ रिकॉर्ड और आपके आधार कार्ड की जानकारियों में थोड़ा सा भी अंतर है, तो आपका लॉगिन अटक जाएगा. यह समस्या तब सामने आती है जब:

  • आपके नाम की स्पेलिंग, सरनेम का फॉर्मेट या जन्मतिथि अलग हो.
  • आपका पुराना मोबाइल नंबर बदल गया हो.
  • नौकरी बदलने के बाद पुरानी कंपनियों के पीएफ अकाउंट्स को नए यूएएन (UAN) के साथ मर्ज (जोड़ा) न किया गया हो.
  • आपके द्वारा अपडेट की गई बैंक या आधार की डिटेल्स को कंपनी (Employer) ने अभी तक बैकएंड से अप्रूव न किया हो.

लॉक हुए अकाउंट को दोबारा कैसे खोलें?

अपने अकाउंट को दोबारा चालू करने के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं:

  • फॉरगेट पासवर्ड का इस्तेमाल करें: ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर ‘Forgot Password’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके लिए आपके पास वह मोबाइल नंबर होना जरूरी है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है, क्योंकि इसी पर ओटीपी आएगा.
  • कंपनी से संपर्क करें: अगर मामला केवाईसी मिसमैच या अप्रूवल पेंडिंग का है, तो अपनी कंपनी के एचआर (HR) से बात करके इसे जल्द से जल्द डिजिटल सिग्नेचर के जरिए अप्रूव करवाएं.
  • ग्रीवेंस पोर्टल या ऑफिस जाएं: अगर ऑनलाइन तरीका काम नहीं कर रहा है, तो ईपीएफओ के ग्रीवेंस पोर्टल (Grievance Portal) पर अपनी शिकायत दर्ज करें. आप सीधे अपने नजदीकी ईपीएफओ ऑफिस भी जा सकते हैं. वहां जाते समय अपने साथ आधार कार्ड, पैन (PAN) कार्ड, बैंक पासबुक और नौकरी से जुड़े डॉक्युमेंट्स जरूर ले जाएं.

ये भी पढ़ें: गूगल पे-फोनपे से नहीं जा रहा पैसा? जानें क्यों घट जाती है UPI लिमिट

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola