ePaper

Bank जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, आज सरकारी-प्राइवेट बैंक रहेंगे बंद! जानें क्यों?

Updated at : 17 Jun 2024 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bank जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, आज सरकारी-प्राइवेट बैंक रहेंगे बंद! जानें क्यों?

Bank Holiday

Bank Holiday: आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद है और बकरीद के मौके पर सोमवार को पूरे भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. इस कारण नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और दूसरे बैंकिंग लेन-देन जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

विज्ञापन

Bank Holiday on Bakrid: अगर आप आज सोमवार 17 जून 2024 को बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें. कहीं बैंक के दरवाजे से लौट न जाना पड़े. इसका कारण यह है कि आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद है और बकरीद के मौके पर सोमवार को पूरे भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. इस कारण नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीयरेंस और दूसरे बैंकिंग लेन-देन जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. हालांकि, ग्राहक इस छुट्टी के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम का उपयोग कर सकते हैं।

जून 2024 में आने वाली बैंक छुट्टियां

  • 17 जून, 2024 (सोमवार): ईद-उल-अजहा.
  • 18 जून, 2024 (मंगलवार): जम्मू और श्रीनगर में ईद-उल-अजहा के लिए 16 जून से 18 जून तक बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 जून, 2024 (शनिवार): चौथा शनिवार.
  • 23 जून, 2024 (रविवार): बैंक बंद.
  • 30 जून, 2024 (रविवार): बैंक बंद.

डिजिटल बैंकिंग रहेगा चालू

हालांकि, बकरीद के दिन ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि सरकारी-प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहने के बावजूद नेट और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी. यहां तक कि जब बैंक बंद होते हैं, तब भी ग्राहक डिजिटल चैनलों के माध्यम से विभिन्न बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं.

और पढ़ें: लॉन्ग टर्म के लिए LIC के किस प्लान में पैसा लगाने से होगा फायदा? जानें डिटेल

इन सेवाओं के जरिए कर सकते हैं लेन देन

  • नेट बैंकिंग: बैलेंस चेक करने, फंड ट्रांसफर करने और बिलों का भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • मोबाइल बैंकिंग: मोबाइल लेनदेन करने के लिए अपने बैंक के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. अधिकांश ऐप आपको पैसे ट्रांसफर करने, बिलों का भुगतान करने और यहां तक कि चेक जमा करने की सुविधा देते हैं.
  • एटीएम: बकरीद के मौके पर छुट्टी के दिन एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं. इसके अलावा, अकाउंट का बैलेंस चेक करने के साथ लेनदने भी कर सकते हैं.
  • यूपीआई सेवाएं: तुरंत पैसे ट्रांसफर करने और भुगतान करने के लिए यूपीआई सेवा आधारित गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसी ऑनलाइन पेमेंट ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • बिल भुगतान: नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के जरिए क्रेडिट कार्ड का बिल, बिजली का बिल, पानी का बिल, मोबाइल रिचार्ज आदि कर सकते हैं.
विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola