राष्ट्रपति बनते ही ट्रम्प ने कर दिया बड़ा खेला, शुरू की 500 बिलियन डॉलर की AI Project

Updated:
विज्ञापन

ट्रंप के ज्यादा बोलने से व्हाइट हाउस के कर्मचारी परेशान

Donald Trump : राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रम्प ने 500 बिलियन डॉलर की AI प्रोजेक्ट “स्टारगेट” शुरू किया. इस परियोजना का उद्देश्य अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना है

विज्ञापन

Donald Trump:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अमेरिका की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने $500 बिलियन की निजी निवेश वाली “स्टारगेट” परियोजना की घोषणा की है. इस परियोजना के तहत, ओपनएआई और सॉफ्टबैंक के संयुक्त प्रयास से देश में बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे और 1,00,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Target Project की विशेषताएं

  • प्रारंभिक निवेश: सॉफ्टबैंक, ओपनएआई, ओरेकल, और एमजीएक्स द्वारा $100 बिलियन का शुरुआती निवेश.
  • प्रमुख साझेदार: सॉफ्टबैंक वित्तीय संचालन की देखरेख करेगा, जबकि ओपनएआई संचालन प्रबंधन संभालेगा.
  • नेतृत्व: सॉफ्टबैंक के चेयरमैन मासायोशी सोन अध्यक्ष की भूमिका में होंगे.

ओपनएआई ने इस परियोजना को लेकर कहा, “स्टारगेट अमेरिका को AI नेतृत्व में अग्रणी बनाएगा, सैकड़ों हजारों नौकरियां उत्पन्न करेगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान देगा. यह पहल न केवल अमेरिका के पुनः-औद्योगीकरण को बल देगी बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण होगी.”

डेटा सेंटर निर्माण और तकनीकी साझेदारी

स्टारगेट परियोजना के अंतर्गत टेक्सास में डेटा सेंटर का निर्माण पहले ही शुरू हो चुका है. देश के अन्य हिस्सों में भी डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है.

  • प्रमुख तकनीकी भागीदार: आर्म, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीआईडिया, ओरेकल और ओपनएआई.
  • नई साझेदारियां: माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म Azure के साथ ओपनएआई की मौजूदा साझेदारी का विस्तार होगा.

AI और मानवता के लिए बड़ा कदम

ओपनएआई (Open Ai) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इस परियोजना को “युग की सबसे महत्वपूर्ण पहल” बताते हुए कहा कि यह प्रयास AI और AGI (आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस) के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि यह पहल मानवता को ऊपर उठाने और AI के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगी.”

स्टारगेट परियोजना अमेरिका में AI के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर इसकी प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Also Read : Jeet Adani Net Worth: कितनी संपत्तियां के मालिक है अदाणी के छोटे बेटे जीत ,जल्दी होने वाली है शादी

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola