दिल्ली में सीएनजी पर ‘महंगाई का डबल अटैक’: दो दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम, अब ₹80 के पार पहुंची कीमतें
Cng Price Hike
Delhi CNG Price Hike : दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में दो दिनों के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है. रविवार सुबह से राजधानी में सीएनजी ₹1 प्रति किलो और महंगी हो गई है. जानें क्या हैं नए रेट्स और क्यों बढ़ रहे हैं दाम.
Delhi CNG Price Hike : दिल्ली-एनसीआर में गाड़ी चलाने वालों की जेब पर रविवार सुबह एक और बड़ा बोझ आ गिरा है. राजधानी में सीएनजी (Compressed Natural Gas) की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की और बढ़ोतरी कर दी गई है.
हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले दो दिनों के भीतर सीएनजी के दामों में यह दूसरा इजाफा है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सीएनजी की ये नई दरें आज (17 मई) सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.
₹80 के पार पहुंची सीएनजी
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में एक किलो सीएनजी के लिए ग्राहकों को ₹80.09 खर्च करने होंगे, जो कि कल तक ₹79.09 प्रति किलो थी.
48 घंटे में क्या बदला ?
- पहला झटका (शुक्रवार): शुक्रवार को सीएनजी के दामों में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे इसकी कीमत ₹77.09 से बढ़कर ₹79.09 हुई थी.
- दूसरा झटका (रविवार): आज फिर ₹1 प्रति किलो दाम बढ़ा दिए गए, जिसके बाद रेट अब ₹80.09 पर पहुंच गया है.
- कुल बढ़त: पिछले महज दो दिनों में ही सीएनजी 3 रुपये महंगी हो चुकी है.
क्यों बढ़ रहे हैं दाम ?
सीएनजी की कीमतों में आ रही इस लगातार तेजी के पीछे वैश्विक संकट एक बड़ी वजह है.
- पश्चिम एशिया (West Asia) का संकट: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा और गैस की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है.
- पीएम मोदी की अपील: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन (Fuel) की बचत और संरक्षण करने की अपील की थी, जिसके बाद से ही गैस और तेल कंपनियां लगातार अपनी लागतों को री-एडजस्ट कर रही हैं.
आम आदमी पर क्या होगा असर ?
सीएनजी महंगी होने का सबसे सीधा और बुरा असर दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली ऑटो, टैक्सी, कैब (Ola/Uber) और आरटीवी बसों पर पड़ेगा. जब इन कमर्शियल गाड़ियों का ईंधन महंगा होगा, तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ना भी लगभग तय माना जा रहा है.
Also Read : सोने के बाद चांदी पर सरकार सख्त, इंपोर्ट के लिए अब लाइसेंस जरूरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए