ePaper

DeepSeek के प्रोपेगेंडा का हुआ खुलासा, अरुणाचल प्रदेश पर दिया चौंकाने वाला जवाब

Updated at : 29 Jan 2025 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
DeepSeek

DeepSeek का अरुणाचल प्रदेश पर चौंकाने वाला जवाब

DeepSeek AI चैटबॉट ने अरुणाचल प्रदेश को लेकर पूछे गए सवाल पर चौंकाने वाला और अजीब जवाब दिया, कहा "यह मेरे वर्तमान दायरे से बाहर है", जिससे हैरान कर देने वाली स्थिति उत्पन्न हुई.

विज्ञापन

DeepSeek Reply On Arunchal Pradesh: चीन के DeepSeek चैटबॉट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. हालांकि, इसकी चर्चा अमेरिका में चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि कई टेक दिग्गज इसे एक संभावित खतरा मान रहे हैं. हाल ही में, DeepSeek से जब पूछा गया कि क्या अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है, तो इसने अजीबोगरीब जवाब दिया.

चैटबॉट का अजीब जवाब

जब DeepSeek से अरुणाचल प्रदेश को लेकर सवाल पूछा गया, तो उसने जवाब दिया, “Sorry that’s beyond my current scope, Let’s talk about something else” (माफ करें, यह वर्तमान दायरे से बाहर है. चलिए कुछ और बात करते हैं). इसी तरह, जब पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के बारे में पूछा गया, तो भी वही जवाब मिला. इसने खुद को इन सवालों का उत्तर देने में असमर्थ बताया, जो एक दिलचस्प और चौंकाने वाली प्रतिक्रिया थी.

क्या है DeepSeek

DeepSeek एक उन्नत AI मॉडल है, जिसे हांग्जो स्थित रिसर्च लैब द्वारा विकसित किया गया है. इस लैब की स्थापना 2023 में लियांग वेनफेंग ने की थी, जो AI और क्वांटिटेटिव फाइनेंस में विशेषज्ञ हैं. DeepSeek की सफलता ने उसे OpenAI के ChatGPT से भी आगे बढ़ा दिया और यह एपल ऐप स्टोर पर टॉप-रेटेड फ्री ऐप बन गया.

अमेरिकी कंपनियों पर DeepSeek का असर

DeepSeek के लॉन्च के बाद, अमेरिकी स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखी गई है. Nvidia, Meta, और Microsoft जैसे प्रमुख अमेरिकी AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है. टेक विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी कंपनियों द्वारा पेश किए गए कम लागत वाले AI मॉडल्स का असर अमेरिकी AI कंपनियों पर पड़ सकता है.

Also Read: Budget 2025: फिक्की सदस्यों की मांग, कर संरचना में सुधार से बढ़ेगी आर्थिक मांग

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola