Deepak Perwani Net Worth: मिलिए पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू से, जिनका नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Deepak Perwani Net Worth

Deepak Perwani Net Worth

Deepak Perwani Net Worth: दीपक पेरवानी पाकिस्तान के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और अभिनेता हैं. उनका जन्म 1974 में सिंध प्रांत के मीरपुर खास में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था.

विज्ञापन

Deepak Perwani Net Worth: पाकिस्तान में हिंदू समुदाय सबसे बड़ा धार्मिक अल्पसंख्यक है. पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी 2023 के आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 52 लाख हिंदू रहते हैं, जो कुल जनसंख्या का 2.17% हैं. इनमें से अधिकांश सिंध प्रांत में बसे हुए हैं, जहां इनकी संख्या लगभग 49 लाख है. शेष हिंदू अन्य प्रांतों में फैले हुए हैं. अक्सर पाकिस्तान से अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभाव और उत्पीड़न की खबरें आती रहती हैं, लेकिन आज हम आपको पाकिस्तान के सबसे अमीर हिंदू दीपक पेरवानी के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी पहचान बनाई है.

कौन हैं दीपक पेरवानी?

दीपक पेरवानी पाकिस्तान के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और अभिनेता हैं. उनका जन्म 1974 में सिंध प्रांत के मीरपुर खास में एक सिंधी हिंदू परिवार में हुआ था. उन्होंने 1996 में ‘DP (दीपक पेरवानी)’ नाम से अपना फैशन हाउस शुरू किया, जो पारंपरिक और औपचारिक परिधानों के लिए जाना जाता है. उनकी डिजाइनों की अनूठी शैली और रचनात्मकता ने उन्हें न केवल पाकिस्तान में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय बना दिया.

दीपक पेरवानी की उपलब्धियां

  • फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम: दीपक पेरवानी को दुनिया के टॉप फैशन डिजाइनर्स में गिना जाता है. 2014 में उन्हें बुल्गेरियाई फैशन अवॉर्ड्स में दुनिया का छठा सबसे बेहतरीन फैशन डिजाइनर चुना गया था.
  • अंतरराष्ट्रीय पहचान: उन्होंने भारतीय गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी समेत कई हस्तियों के साथ काम किया है.
  • गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड: वह दुनिया का सबसे बड़ा कुर्ता बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं.
  • पुरस्कारों की लंबी सूची: पेरवानी को अब तक सात लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स, पांच BFA अवॉर्ड्स और इंडस स्टाइल गुरु अवॉर्ड मिल चुके हैं.

पाकिस्तान से बाहर भी बनाई पहचान

दीपक पेरवानी ने पाकिस्तान की फैशन इंडस्ट्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने चीन और मलेशिया जैसे देशों में भी पाकिस्तान की संस्कृति को प्रस्तुत किया है.

दीपक पेरवानी की कुल संपत्ति (Deepak Perwani Net Worth)

पेरवानी पाकिस्तान के हिंदू समुदाय के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं. 2022 की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति लगभग 71 करोड़ रुपये आंकी गई थी. उनके चचेरे भाई नवीन पेरवानी भी एक मशहूर अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी हैं, जिनकी अनुमानित नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये के करीब है.

Also Read: Navjot Singh Sidhu Net Worth : कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘ठोको ताली’ वाले नवजोत सिंह सिद्धू , क्रिकेट कमेंट्री के लिए मशहूर हैं

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola