इन 3 बैंकों के ग्राहक फ्री में कई बार कर सकते हैं ATM का इस्तेमाल, RBI के नये नियमों का नहीं पड़ेगा असर

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले दिनों एटीएम ट्रांजेक्शन (ATM Transaction) पर लगने वाले शुल्क को एक रुपये बढ़ा दिया था. पहले यह 20 रुपये था जो 1 जनवरी 2022 से 21 रुपये हो जायेगा. जब एटीएम ट्रांजेक्शन की मुफ्त सीमा समाप्त हो जाती है, तब हर ट्रांजेक्शन पर बैंक द्वारा यह चार्ज वसूला जाता है. इसके साथ ही बैंक ने इंटरचेंज फीस भी बढ़ाया है. जनसत्ता की खबर के मुताबिक तीन बैंक के ग्राहकों पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा.
नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले दिनों एटीएम ट्रांजेक्शन (ATM Transaction) पर लगने वाले शुल्क को एक रुपये बढ़ा दिया था. पहले यह 20 रुपये था जो 1 जनवरी 2022 से 21 रुपये हो जायेगा. जब एटीएम ट्रांजेक्शन की मुफ्त सीमा समाप्त हो जाती है, तब हर ट्रांजेक्शन पर बैंक द्वारा यह चार्ज वसूला जाता है. इसके साथ ही बैंक ने इंटरचेंज फीस भी बढ़ाया है. जनसत्ता की खबर के मुताबिक तीन बैंक के ग्राहकों पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा.
इसका मतलब यह हुआ कि तीन बैंक ऐसे हैं, जिन्होंने अपने ग्राहकों को अपनी एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की छूट दे रखी है. इनके लिए सीमा निर्धारित नहीं है. ये तीन बैंक सिटी बैंक (Citi Bank), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) हैं. इन बैंकों के ग्राहक एक महीने में कितनी बार भी अपने बैंक के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. आम तौर पर सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों को अपने एटीएम से पांच और दूसरे बैंक के एटीएम से तीन ट्रांजेक्शन हर महीने करने की छूट दे रखी है.
पिछले दिनों आरबीआई ने एक सर्कूलर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि बैंकों का इंटरचेंज फीस बढ़ाया जा रहा है. इंटरचेंज फीस चह शुल्क होता है जो कोई बैंक अपने एटीएम से दूसरे बैंक के कस्टमर द्वारा उपयोग पर दूसरे बैंक से वसूलते हैं. यह 1 अगस्त 2021 से लागू होगा. इसमें कैश ट्रांजेक्शन के लिए शुल्क को बढ़ाकर 15 रुपये से 17 रुपये किया गया है. जबकि नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन को बढ़ाकर 5 रुपये से 6 रुपये किया गया है.
इसी की पूर्ति के लिए आरबीआई ने एटीएम ट्रांजेक्शन पर भी शुल्क बढ़ाने का निर्णय किया है. हालांकि यह 1 जनवरी 2022 से लागू होगा. इस तिथि से कोई भी ग्राहक मुफ्त सीमा से ज्यादा एटीएम ट्रांजेक्शन करता है तो हर ट्रांजेक्शन उसे 20 रुपये की जगह 21 रुपये का शुल्क देना होगा.
कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को दूसरे बैंक से फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल के लिए पांच ट्रांजेक्शन मुफ्त करने की छूट दी है. मेट्रो शहरों में यह छूट तीन ट्रांजेक्शन तक है और नॉन मेट्रो शहरों में पांच ट्रांजेक्शन तक. वहीं इसके बाद एटीएम के इस्तेमाल पर बैंक पैसे काटते हैं. जबकि सिटी बैंक, इंडसइंड बैंक और आईडीबीआई बैंक अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन की छूट देता है, लेकिन केवल अपने ही एटीएम से ये ट्रांजेक्शन होने चाहिए.
Posted By: Amlesh Nandan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




