ePaper

रॉकेट की तेजी से चढ़ा बाजार तो CJI ने सेबी-सैट को किया आगाह, बोले- धैर्य धरे रहें

Updated at : 04 Jul 2024 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
रॉकेट की तेजी से चढ़ा बाजार तो CJI ने सेबी-सैट को किया आगाह, बोले- धैर्य धरे रहें

CJI DY Chandrachud

CJI: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आप शेयर बाजार में जितनी अधिक तेजी देखेंगे? मेरा मानना ​​है कि बाजार की तेजी के बीच सेबी तथा सैट की भूमिका उतनी ही अधिक होगी. ये संस्थान सतर्कता बरतेंगे और सफलताओं का जश्न मनाएंगे, लेकिन यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसकी नींव स्थिर रहे.

विज्ञापन

CJI: घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी के बीच भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) और प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) को आगाह किया है. उन्होंने इन दोनों विनियामकीय संस्थानों से कहा है कि बाजार में तेजी के बीच संतुलन और धैर्य बनाए रखना जरूरी है.

जीत के बीच हर कोई अपना संतुलन और धैर्य बनाए रखें: CJI

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि बीएसई के 80,000 अंक के आंकड़े को पार करने वाला क्षण बेहद आश्चर्यजनक और उल्लास भरा क्षण है. इस तरह की घटनाएं नियामकीय प्राधिकरणों को यह तय करने की आवश्यकता पर जोर देती है कि जीत के बीच हर कोई अपना संतुलन और धैर्य बनाए रखे. सीजेआई ने बाजार विनियामक सेबी और सैट को शेयर बाजारों में ऑल-टाइम हाई उछाल के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी है.

बीएसई सेंसेक्स 80,000 के पार

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने मुंबई में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के नए कैंपस का उद्घाटन करते हुए अधिकारियों से सैट की नई पीठें खोलने पर विचार करने का आग्रह किया है. उन्होंने इसके पीछे अधिक मात्रा में लेन-देन तथा नए नियमों के कारण कार्यभार बढ़ने को अहम कारण बताया है. बीएसई के 80,000 अंक का आंकड़ा पार करने को उल्लास से भरा क्षण बताने वाली खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं नियामक प्राधिकरणों के लिए यह तय करने की जरूरत पर जोर देती हैं कि जीत के बीच हर कोई अपना संतुलन और धैर्य बनाए रखे.

बाजार की तेजी में सेबी सैट की बढ़ जाती हैं भूमिकाएं

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि आप शेयर बाजार में जितनी अधिक तेजी देखेंगे? मेरा मानना ​​है कि बाजार की तेजी के बीच सेबी तथा सैट की भूमिका उतनी ही अधिक होगी. ये संस्थान सतर्कता बरतेंगे और सफलताओं का जश्न मनाएंगे, लेकिन यह भी सुनिश्चित करेंगे कि इसकी नींव स्थिर रहे. उन्होंने कहा कि सेबी और सैट जैसे अपीलीय मंच के स्थिर तथा पूर्वानुमानित निवेश वातावरण को बढ़ावा देने के पीछे उनका अत्यधिक राष्ट्रीय महत्व हैं.

ये भी पढ़ें: Mazagon Dock के शेयर ने फाड़ दिया बाजार, मार्केट कैप 1 लाख करोड़ के पार, रिटर्न 115%

वित्तीय क्षेत्र में वक्त पर कार्रवाई और त्रुटियों को सुधारना बेहद जरूरी

सैट के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्ति पी.एस दिनेश कुमार ने कहा कि सैट में 1,028 अपीलें लंबित हैं. 1997 में अपनी स्थापना के बाद से इसने 6,700 से अधिक अपीलों का निपटारा किया है. सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में समय पर कार्रवाई और त्रुटियों को सुधारना बेहद महत्वपूर्ण है. सीजेआई ने गुरुवार को सैट की नई वेबसाइट की शुरुआत भी की है. इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें: HDFC Bank Credit Card से ट्रांजेक्शन पर 1 अगस्त से लगेगा चार्ज, देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola