Char Dham Yatra Offers: गर्मी की छुट्टियों में सस्ते में करें चारधाम की हवाई यात्रा, IRCTC दे रहा ऑफर

Updated at : 12 Apr 2023 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Char Dham Yatra Offers: गर्मी की छुट्टियों में सस्ते में करें चारधाम की हवाई यात्रा, IRCTC दे रहा ऑफर

Char Dham Yatra Offers: आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रा कार्यक्रम और उड़ान का समय केवल सांकेतिक है, संचालन समस्या और स्थानीय मौसम को देखते हुए आईआरसीटीसी और हैंडलिंग एजेंट को बदलाव किया जा सकता है. यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का रजिस्ट्रेशन यात्रियों को ही करना होगा.

विज्ञापन

IRCTC Char Dham Yatra Offers 2023 : गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं. गर्मी की इन छुट्टियों में ज्यादातर लोग ठंडे प्रदेशों में जाकर सैर-सपाटे का प्लान बनाते हैं. इसे देखते हुए इंडियन रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने चारधाम यात्रा-2023 के लिए टूर पैकेज ऐलान किया है. आईआरसीटीसी की ओर से शेयर किए गए ब्योरे के अनुसार, 11 रात और 12 दिनों के पैकेज में हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, ऋषिकेश शामिल होंगे. हालांकि, आईआरसीटीसी की चारधाम यात्रा पैकेज में हवाई यात्रा को भी शामिल गया है, जो मुंबई हवाई अड्डे से शुरू होगी और फिर दिल्ली-हरिद्वार-बारकोट-जानकीचट्टी-यमुनोत्री-उत्तरकाशी-गंगोत्री-गुप्तकाशी-सोन प्रयाग-केदारनाथ-बद्रीनाथ-हरिद्वार-दिल्ली-मुंबई तक जाएगी.

हवाई पैकेज

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईआरसीटीसी के तीर्थयात्री हवाई यात्रा पैकेज की लागत ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए प्रति व्यक्ति 67,000 रुपये से शुरू होती है. हालांकि, टूर पैकेज की कीमतें अलग-अलग हैं, इसमें सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए पैकेज की कीमत 91,400 रुपये है, जबकि डबल ऑक्यूपेंसी के लिए इसकी कीमत लगभग 69,900 रुपये निर्धारित की गई है.

चारधाम हवाई यात्रा के प्रस्थान की तिथियां

  • 21 मई 2023-1 जून 2023

  • 28 मई 2023-8 जून 2023

  • 4 जून 2023- 15 जून 2023

  • 11 जून 2023-22 जून 2023

  • 18 जून 2023-29 जून 2023

  • 25 जून 2023-6 जुलाई 2023

यात्रियों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन

आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रा कार्यक्रम और उड़ान का समय केवल सांकेतिक है, संचालन समस्या और स्थानीय मौसम को देखते हुए आईआरसीटीसी और हैंडलिंग एजेंट को बदलने का अधिकार सुरक्षित है. यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का रजिस्ट्रेशन यात्रियों को ही करना होगा.

क्या है उत्तराखंड सरकार का नियम

उत्तराखंड सरकार की यात्रा नीति के अनुसार, चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू करने से पहले अपना और अपने वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक है. जब आप प्रत्येक तीर्थस्थल पर पहुंचते हैं, तो गंतव्यों पर स्वयं को सत्यापित करना भी आवश्यक होता है. सरकार के अनुसार, यह नि:शुल्क अभ्यास कुशल प्रबंधन यात्रा निगरानी और सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वयं और सरकारी प्रशासन की सहायता करने की दिशा में एक छोटा कदम है.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • आईआरसीटीसी के वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन

  • मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से – टूरिस्ट केयर उत्तराखंड (एंड्रॉइड ऐप और आईओएस ऐप डाउनलोड करें)

  • व्हाट्सएप सुविधा के माध्यम से – मोबाइल नंबर: +91 8394833833 (टाइप करें: “यात्रा” व्हाट्सएप में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने के लिए)

Also Read: उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर पुख्ता तैयारियां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए जरूरी निर्देश

सत्यापन का तरीका

मोबाइल ऐप में क्यूआर कोड को स्कैन करके या यात्रा पंजीकरण पत्र डाउनलोड करके शारीरिक रूप से केवल तीर्थस्थल पर जाया जा सकता है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola