ePaper

LPG Latest News : अब बिना एड्रेस प्रूफ घर ले जाएं गैस सिलेंडर,जानें इसका आसान तरीका

Updated at : 11 Feb 2021 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
LPG Latest News : अब बिना एड्रेस प्रूफ घर ले जाएं गैस सिलेंडर,जानें इसका आसान तरीका

LPG Latest News : सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) ने आम लोगों को राहत दी है और रसोई गैस पर पते की बाध्यता को समाप्त कर दिया है. lpg subsidy, how to get lpg subsidy, how to check lpg subsidy, lpg cylinder price, LPG Cylinders

विज्ञापन

क्या आप रसोई गैस (lpg cylinder )खरीदना चाहते हैं और आपके पास एड्रेस प्रूफ नहीं है…तो यह खबर आप जरूर पढ़ें…जी हां…इस दस्तावेज के बिना भी आप रसोई गैस सिलेंडर अपने घर ले जा सकते हैं. पहले नियम था कि जिन लोगों के पास कोई एड्रेस प्रूफ हो, वे ही रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते हैं. लेकिन देश की सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसीएल) ने आम लोगों को राहत दी है और रसोई गैस पर पते की बाध्यता को समाप्त कर दिया है. इसका मतलब यह है कि आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ नहीं हो, तो भी गैस ले सकते हैं.

यहां आपको बता दें कि यह राहत सिर्फ 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के लिए ही कंपनी दे रही है. बड़ी गैस सिलेंडर के लिए आपको एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत है. बड़े सिलेंडर के लिए जो नियम पहले से लागू हैं, उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. छोटे सिलेंडर की जहां तक बात है तो अब कोई भी देश का नागरिक बिना एड्रेस प्रूफ दिखाये 5 किलो का सिलेंडर खरीद सकता है. इस सिलेंडर का इस्तेमाल छोटा परिवार ज्यादा करता है या फिर वैसा परिवार जिनकी कमाई पर्याप्त नहीं होती. अब बिना एड्रेस प्रूफ घर गैस सिलेंडर बुक करने से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

Also Read: LPG Subsidy : रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी होगी बंद ? जानिए सरकार ने ऐसा क्या किया

यहां से खरीदें सिलेंडर : छोटे सिलेंडर की बात करें तो ये दुकानों पर भी बिकते हैं जिसे खरीदने के लिए किसी कागजी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती. आमतौर पर देखा गया है कि दुकानदार इसे ऊंचे दामों पर बेचते हैं और खाली सिलेंडर को ऊंची कीमतों पर रीफिल भी करने का काम करते हैं. लेकिन यह सिलेंडर भरोसेमंद नहीं होता. ऐसा इसलिए क्योंकि गैस कंपनियों का कोई ठप्पा इसपर नजर नहीं आता है. यदि आपको वाजिब दाम में गैस सिलेंडर खरीदना हो तो उसके लिए किसी गैस एजेंसी का रुख करें. आपको बता दें कि पहले इस सिलेंडर खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती थी, लेकिन अब इसकी बाध्‍यता को समाप्त कर दिया गया है.

घर बैठे ऐसे बुक करें : इसे आप एजेंसी से खरीदने के साथ-साथ रीफिल के लिए बुक भी कर सकते हैं. आइए आपको बुक करने का तरीका बताते हैं जो काफी आसान है. इसे आप घर बैठे ही बुक कर सकते हैं. जी हां…घर बैठे छोटा सिलेंडर बुक किया जा सकता है. इंडेन ने इसके लिए खास नंबर जारी करने का काम किया है जो 8454955555 है. देश के किसी कोने से इस नंबर पर मिस्ड कॉल से आप छोटा सिलेंडर बुक कराने में सक्षम हैं. इसके साथ ही आप अपने व्हाट्सऐप के जरिये भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर संदेश भेज दें. आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा. 7718955555 पर फोन करके भी सिलेंडर बुक कराने में आप सक्षम हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola