Business Ideas: मात्र ₹3,999 में शुरू करें रेलवे के साथ बिजनेस, फिर होगी बंपर कमाई

Business Ideas With Railway
Business Ideas: यदि आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो भारतीय रेलवे (Indian Railway) आपके लिए एक शानदार कमाई का अवसर लेकर आया है. आप IRCTC के साथ जुड़कर ऑनलाइन टिकट बुकिंग एजेंट बन सकते हैं. इस भूमिका में आपको टिकट बुकिंग और लेनदेन पर अच्छा कमीशन मिलता है.
Business Ideas: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) के माध्यम से लोग टिकट बुकिंग, खाने की बुकिंग जैसी कई सेवाओं का लाभ उठाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईआरसीटीसी के साथ मिलकर आप भी कमाई कर सकते हैं? टिकट एजेंट बनकर आप अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.
कैसे बन सकते हैं आईआरसीटीसी टिकट एजेंट?
यदि आप IRCTC के अधिकृत टिकट एजेंट बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया आसान है और इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है.
आवेदन के लिए शुल्क
आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बनने के लिए शुल्क निम्नानुसार है,1 साल के लिए ₹3,999 रुपये और 2 साल के लिए ₹6,999 रुपये. यह शुल्क जमा करने के बाद आपको एजेंट के रूप में पंजीकरण प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिससे आप अधिकृत टिकट एजेंट के रूप में कार्य कर सकते हैं.
कितनी होगी कमाई
आईआरसीटीसी के टिकट एजेंट बनने के बाद आपकी कमाई इस प्रकार होगी:
- मासिक 100 टिकट तक की बुकिंग पर: प्रति टिकट ₹10 का कमीशन मिलेगा.
- 101 से 300 टिकट के बीच की बुकिंग पर: प्रति टिकट ₹8 का कमीशन.
- 300 से अधिक टिकट बुक करने पर: प्रति टिकट ₹5 का भुगतान होगा.
एसी क्लास टिकट पर कमीशन
यदि आप एसी क्लास के टिकट बुक करते हैं तो आपको प्रति टिकट ₹40 का कमीशन प्राप्त होगा. यह सामान्य टिकट बुकिंग की तुलना में अधिक लाभदायक है.
आईआरसीटीसी टिकट एजेंट बनने के कुछ अतिरिक्त लाभ भी है जैसे है.
- स्थायी आय का स्रोत: टिकट बुकिंग एक सतत चलने वाला व्यवसाय है, जिससे नियमित आय हो सकती है.
- कम निवेश में बेहतर कमाई: कम शुल्क के साथ आप इस व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं.
- बढ़ती मांग: ट्रेन यात्रा के बढ़ते चलन के कारण यह व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है.
यदि आप भी भारतीय रेलवे के साथ जुड़कर कमाई का अवसर पाना चाहते हैं, तो IRCTC टिकट एजेंट बनना आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.
Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं हरमनप्रीत कौर? जानिए उनकी नेट वर्थ और आय के स्रोत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




