Live Updates

Business Breaking News: फुटवियर के लिए गुणवत्ता नियंत्रण नियमों को लागू करने की तिथि 12 महीने बढ़ाने की मांग

Updated:
विज्ञापन

Business Breaking Live News Updates: अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के बाद एक और बैंक डूबने की कगार पर है. सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है और बैंक के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई. फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ने जेपी मोर्गन चेज एंड कंपनी और पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप इंक से कहा है कि वो रविवार तक फाइनल बिड्स जमा कर दें.

विज्ञापन

फुटवियर के लिए गुणवत्ता नियंत्रण नियमों को लागू करने की तिथि 12 महीने बढ़ाने की मांग

फुटवियर कंपनियों और निर्यातकों ने सरकार से आग्रह किया है कि गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) लागू करने की तिथि 12 महीने आगे बढ़ा दी जाए, क्योंकि उद्योग इन नियमों का पालन करने के लिए तैयार नहीं हुआ है. एक जुलाई से लागू होने जा रहे चमड़े और अन्य सामग्री से बने फुटवियर (गुणवत्ता नियंत्रण) आदेश, 2022 के अनुसार, विनिर्माताओं को नए मानकों का पालन करने के लिए अपनी विनिर्माण प्रक्रियाओं को बदलना पड़ेगा.

रियल एस्टेट परियोजनाओं पर 4500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी मैक्रोटेक डेवलपर्स

मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड चालू वित्त वर्ष में रियल एस्टेट परियोजनाओं पर 4500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी घरों की भारी मांग को देखते हुए अपनी क्रियान्वयन क्षमता बढ़ाना चाहती है. लोढ़ा ब्रांड नाम से अपनी संपत्तियां बेचने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से है.

भारत-चीन सीमा पर 4G संपर्क से डिजिटल अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार

एयरटेल के सरकारी वित्तपोषण वाले 4जी टावर ने पिछले सप्ताह अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अंतिम गांवों में से एक लुंपो में सेवाएं शुरू कर दी हैं. इससे स्थानीय लोगों के लिए अत्याधुनिक डिजिटल अर्थव्यवस्था सुलभ हो गई है.

वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के लक्ष्यों पर काम करने को कहा

वित्त मंत्रालय ने निर्यात संवर्धन परिषदों से चालू वित्त वर्ष के निर्यात लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करने और इसका विस्तृत खाका तैयार करने के लिए कहा है. निर्यातकों के अनुसार, देश के निर्यात संबंधी मुद्दों पर 24 अप्रैल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई.

रिलायंस-बीपी, नायरा ने बाजार मूल्य पर पेट्रोल-डीजल बेचना शुरू किया

निजी क्षेत्र की ईंधन खुदरा विक्रेता रिलायंस-बीपी और रूस की रोसनेफ्ट समर्थित नायरा एनर्जी ने एक साल से अधिक समय में पहली बार बाजार कीमतों पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री शुरू की है. सूत्रों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद यह फैसला किया गया.

चालू वित्त वर्ष में 6.5% की दर से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था: अरविंद विरमानी

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद चालू वित्त वर्ष (2023-24) में भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने यह राय जताई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola