ePaper

Bisleri को बेचने के लिए Tata सहित कई कंपनियों से चल रही रमेश चौहान की बातचीत

Updated at : 24 Nov 2022 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Bisleri को बेचने के लिए Tata सहित कई कंपनियों से चल रही रमेश चौहान की बातचीत

देश में बोतलबंद पानी के कारोबार के अगुआ 82 वर्षीय उद्योगपति ने हालांकि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के साथ 7,000 करोड़ रुपये में सौदे होने की खबरों का खारिज कर दिया.

विज्ञापन

Bisleri Sale: जानेमाने उद्योगपति रमेश चौहान ने कहा है कि वह अपने बोतलबंद पानी के कारोबार ‘बिसलेरी इंटरनेशनल’ को बेचने के लिए खरीदार की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए टाटा कंज्यूमर समेत कई कंपनियों से बातचीत चल रही है.

टाटा समूह की कंपनी ने भी शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसकी बिसलेरी इंटरनेशनल से बात चल रही है. देश में बोतलबंद पानी के कारोबार के अगुआ 82 वर्षीय उद्योगपति ने हालांकि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) के साथ 7,000 करोड़ रुपये में सौदे होने की खबरों का खारिज कर दिया.

Also Read: Tata-Bisleri Deal: 30 साल पुरानी बिसलेरी कंपनी टाटा को क्यों बेच रहे हैं रमेश चौहान?

चौहान ने बिसलेरी को बेचने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा- हां, हम बेच रहे हैं. समूह की कई संभावित खरीदारों से बात चल रही है. उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह टाटा समूह की कंपनी को कारोबार बेच रहे हैं, इस पर चौहान ने कहा- यह सही नहीं है… अभी हमारी बात चल रही है.

इस बीच टीपीसीएल ने कहा है कि वह दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए उचित घोषणाएं करेगी. बिसलेरी कारोबार को बेचने के पीछे क्या कारण हैं, जब यह पूछा गया तो चौहान ने कहा कि किसी को तो इसे संभालना होगा. दरअसल उनकी बेटी जयंती की दिलचस्पी कारोबार को संभालने में नहीं है.

Also Read: Tata Bisleri Deal: टाटा की होगी बिसलेरी! 7000 करोड़ की डील पर बातचीत अंतिम दौर में

बिसलेरी इंटरनेशनल के प्रवक्ता ने बाद में बयान में कहा, अभी हमारी बात चल रही है, इससे अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है. चौहान ने तीन दशक पहले अपने सॉफ्ट ड्रिंक कारोबार को अमेरिकी पेय पदार्थ कंपनी कोका-कोला को बेच दिया था. उन्होंने थम्स अप, गोल्ड स्पॉट, सिट्रा, माजा और लिम्का जैसे ब्रांड 1993 में कंपनी को बेच दिये थे.

चौहान 2016 में फिर से सॉफ्ट ड्रिंक के कारोबार में उतरे, लेकिन उनके उत्पाद ‘बिसलेरी पॉप’ को उतनी सफलता नहीं मिली. बिसलेरी और टीसीपीएल के बीच करार हो जाता है तो बोतलबंद पानी के बाजार में वह अग्रणी कंपनी बन जाएगी. टीपीसीएल का बोतलबंद पानी का ब्रांड हिमालयन पहले से बाजार में मौजूद है. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola