इनकम टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत: शिकायत दर्ज कराने के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा आयकर विभाग का चक्कर, जानें क्यों?

Updated:
विज्ञापन
इनकम टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत: शिकायत दर्ज कराने के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा आयकर विभाग का चक्कर, जानें क्यों?

आयकर विभाग ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए देश के लाखों टैक्सपेयर्स को जानकारी दी है.

विज्ञापन

Income tax : देश के लाखों इनकम टैक्सपेयर्स के लिए बहुत बड़ी राहत भरी खबर है. अब वे आयकर विभाग के चक्कर काटे बिना भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आयकर विभाग ने फेसलेस असेसमेंट स्कीम (एफएससी) यानी ई-असेसमेंट स्कीम के तहत शिकायत दर्ज कराने के लिए तीन आधिकारिक ई-मेल आईडी जारी किए हैं.

इनकम टैक्स ने ट्विटर के जरिए दी जानकारी

दरअसल, आयकर विभाग ने शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए देश के लाखों टैक्सपेयर्स को जानकारी दी है. इसमें विभाग ने कहा टैक्सपेयर्स के चार्टर के साथ मेल करते हुए टैक्सपेयर्स सर्विस को और बेहतर बनाने के मकसद से डिपार्टमेंट ने पेंडिंग मामलों के संबंध में शिकायतें दर्ज करने के लिए फेसलेस स्कीम के तहत समर्पित ई-मेल आईडी बनाई है. डिपार्टमेंट ने आगे कहा कि इससे टैक्सपेयर्स तीन अलग-अलग ईमेल आईडी के जरिए शिकायत कर सकते हैं.

क्या है फेसलेस असेसमेंट स्कीम

बता दें कि फेसलेस असेसमेंट स्कीम यानी ई-असेसमेंट स्कीम के तहत टैक्सपेयर्स और टैक्स अधिकारी का आमाना-सामना नहीं हो पाता है. इससे टैक्सपेयर्स को किसी भी तरह की शिकायत करना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही, उनकी समस्या का भी आसानी से समाधान हो सकेगा. मोदी सरकार ने साल 2019 में फेसलेस असेसमेंट स्कीम को लॉन्च किया था. इस स्कीम के तहत टैक्सपेयर्स को आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी से मिलने की जरूरत नहीं है.

Also Read: ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ाए जाने के बावजूद वसूला ला रहा लेट फाइन, सोशल मीडिया के जरिए टैक्सपेयर लगा रहे गुहार

आयकर विभाग के तीन ई-मेल आई पर कर सकते हैं शिकायत

आयकर विभाग की ओर से फेसलेस असेसमेंट स्कीम के तहत टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए 3 ईमेल आईडी जारी की गई है. टैक्सपेयर्स नीचे दी गई ई-मेल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

  • फेसलेस मूल्यांकन के लिए Samadhan.faceless.assessment@incometax.gov.in

  • फेसलेस पेनाल्टी के लिए samadhan.faceless.penalty@incometax.gov.in

  • फेसलेस अपील के लिए samadhan.faceless.appeal@incometax.gov.in

विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola