31वें जन्मदिन पर जानें, कैसे बने Bhuvan Bam यूट्यूब के स्टार और करोड़पति

31वें जन्मदिन पर जानें, कैसे बने Bhuvan Bam यूट्यूब के स्टार और करोड़पति
Bhuvan Bam Net Worth : भुवन बाम अपने कड़ी मेहनत और यूट्यूब चैनल “BB Ki Vines” से करोड़पति बने. जानें उनकी सफलता की कहानी और 122 करोड़ रुपये की संपत्ति कैसे बनाई
Bhuvan Bam Net Worth: भुवन बाम का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था और उन्होंने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया. उनका सपना सिंगर बनने का था, लेकिन सिंगिंग में करियर बनाने में सफलता नहीं मिली. इसके बाद, उन्होंने यूट्यूब की दिशा में कदम बढ़ाया, जहां उनका पहला वीडियो वायरल हो गया. आज भुवन बाम का यूट्यूब चैनल “बीबी की वाइन्स” 26 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ बड़ी सफलता की मिसाल बना हुआ है.
सिंगर बनने का सपना और यूट्यूब की ओर रुख
भुवन बाम बचपन से ही सिंगर बनने का सपना रखते थे, लेकिन सिंगिंग में करियर बनाने में उन्हें सफलता नहीं मिली. फिर उन्होंने यूट्यूब को अपनी मंजिल समझा और अपनी कड़ी मेहनत और हुनर के दम पर “बीबी की वाइन्स” चैनल शुरू किया. आज उनके चैनल पर लाखों दर्शक हैं, जो उनके वीडियो का आनंद लेते हैं.

5000 रुपये की नौकरी से 122 करोड़ की संपत्ति तक का सफर
भुवन बाम ने अपने करियर की शुरुआत छोटे कैफे और रेस्टोरेंट्स में गाना गाकर की थी, जहां उन्हें केवल 5000 रुपये महीने मिलते थे. लेकिन उनकी मेहनत और यूट्यूब पर बनाई गई वीडियो के चलते आज वह 122 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. वह अब अपनी यूट्यूब चैनल से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं और कई महंगी गाड़ियों के मालिक हैं.
Also Read : Neeraj Chopra ने शादी में ऐसी घड़ी पहनी, जिसका दाम सुनकर आप हैरान हो जाएंगे
यूट्यूब और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
भुवन बाम आज यूट्यूब और ब्रांड एंडोर्समेंट से शानदार कमाई कर रहे हैं. पहले वह 150 रुपये प्रति दिन कमाते थे, लेकिन अब वह 122 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं. उनके पास महंगी गाड़ियां और विभिन्न ब्रांड्स के एंडोर्समेंट्स हैं. इसके अलावा, वे भारत के पहले यूट्यूबर बने थे, जिन्होंने 2018 में 10 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल किए थे.

पेरोडी वीडियो ने बदल दी किस्मत
भुवन बाम ने सिंगिंग में सफलता ना मिलने के बाद अपनी दिशा बदल दी और यूट्यूब पर अपनी प्रतिभा दिखाने का फैसला किया. उनका पहला पेरोडी वीडियो कश्मीर के एक वायरल वीडियो पर आधारित था, जिसमें एक व्यक्ति से असंवेदनशील सवाल पूछे जा रहे थे. यह वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचाने में कामयाब रहा और उनके करियर की शुरुआत हुई. आज भुवन बाम एक मशहूर यूट्यूबर और सेलिब्रिटी बन चुके हैं, और उनकी सफलता की कहानी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
Also Read : Neeraj Chopra Net Worth: गोल्डन बॉय Neeraj Chopra ने रचाई शादी, जानें उनकी नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










