Cooking Oil Price Hike: पर्व से पहले 200 रुपये के करीब पहुंचा सरसों का तेल, Refined ऑयल के प्राइस में भी तेजी

Cooking Oil Price Hike, Mustard, Refined Oil Rate: इधर पर्व का मौसम जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. सरसों, रिफाइंड और पामोलीन तेल के दाम में फिर से भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. यही नहीं वनस्पति घी के दाम भी आसमान छू रहे है. जिससे रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है.
Cooking Oil Price Hike, Mustard, Refined Oil Rate: पर्व का मौसम नजदीक आते ही सरसों (Sarso Tel Price), रिफाइंड और पामोलीन ऑयल के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. वनस्पति घी की कीमतों में भी लगातार वृद्धि होने के कारण थोक मार्केट में इनके भाव सातवें आसमान पर पहुंच गए है और रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है. आपको बता दें कि खाद्य तेलों के थोक भाव में डेढ़ से दो सौ रुपये प्रति 15 किलो या एक टिन में वृद्धि देखने को मिल रही है.
महीने भर पहले जो सरसों तेल 145 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा था वह बढ़कर 170-175 रुपये पहुंच गया है. जबकी रिफाइंड तेल जो एक महीने पहले 150 रुपये लीटर था वह बढ़कर 160 से 165 रुपये हो गया है.
इस तरह से देखा जाए तो थोक मार्केट में रिफाइंड और सरसों तेल प्रति लीटर 10 से 15 रुपये बढ़ गए है.
चिंता का विषय यह है कि देश में अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाले है. ऐसे में इस कदर खाद्य तेलों में तेजी जारी रहेगी तो खुद्रा मार्केट में जल्द 200 रुपये से अधिक में प्रति लीटर सरसों और रिफाइंड तेल खाना पड़ सकता है. पहले ही पेट्रोल की बढ़ती कीमत ने लोगों का बजट गड़बड़ा दिया है. अब खाद्य तेल भी महंगे हुए तो इस महामारी में पर्व मनाना भी मुश्किल हो जाएगा.
-
वनस्पति घी का दाम: 145-150 रुपये प्रति लीटर
-
सरसों तेल का दाम: 2660-70 रुपये प्रति 15 किलो का टिन,
-
रिफाइंड तेल का दाम: 2300 प्रति 15 किलो का टिन
-
पामोलीन तेल का दाम: 2050 रुपये प्रति 15 किलो का टिन
-
डालडा तेल का दाम: 1750 रुपये प्रति 15 किलो का टिन
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




