12 फरवरी को बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक कर लें अपडेट

Bank Strike
Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सावधान! करीब 10 यूनियनों और किसान संगठनों की देशव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर ब्रेक लग सकता है. निजीकरण के विरोध और पुरानी पेंशन जैसी मांगों के चलते उस दिन आपका जरूरी काम अटक सकता है.
Bank Strike: अगर आप 12 फरवरी को बैंक की पर्ची भरने या किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. आने वाले बुधवार को देश के करीब 10 बड़े श्रमिक संगठन और किसान यूनियन मिलकर भारत बंद जैसा माहौल बनाने की तैयारी में हैं. इस विरोध प्रदर्शन की आंच सीधे तौर पर आपकी जेब और बैंकिंग कामकाज पर पड़ सकती है.
क्यों थम सकती है बैंकों की रफ्तार?
भले ही सरकार ने छुट्टी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन AIBEA और BEFI जैसे दिग्गज बैंक यूनियनों के समर्थन ने टेंशन बढ़ा दी है. बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बैंकों ने स्पष्ट कर दिया है कि उस दिन स्टाफ की कमी के कारण चेक क्लियरिंग और कैश ट्रांजेक्शन में देरी हो सकती है.
इन 3 वजहों से नाराज हैं बैंककर्मी:
- सरकारी बैंकों को निजी हाथों में बेचने के फैसले का कड़ा विरोध.
- हफ्ते में 5 दिन काम (शनिवार की छुट्टी) को कानूनी मंजूरी देने की मांग.
- OPS को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने वाला है.
सिर्फ बैंक नहीं, किसानों और मजदूरों का भी महा-मोर्चा
इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) का भी पूरा साथ मिला है. किसान संगठन हाल ही में हुए अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौतों को खेती के लिए खतरा बता रहे हैं. साथ ही, मनरेगा के बजट में हुई कटौती और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर ट्रेड यूनियन (AITUC, CITU) सरकार को घेरने की तैयारी में हैं.
आम जनता क्या करे?
इस हड़ताल के बीच आपकी दिनचर्या प्रभावित न हो, इसके लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स पर हड़ताल का कोई असर नहीं होगा, इसलिए ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लें.
- हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं से कैश मिलना मुश्किल हो सकता है, इसलिए जरूरत भर की नकदी पहले ही निकाल लें.
- अगर किसी लोन की EMI या टैक्स भरने की आखिरी तारीख 12 फरवरी है, तो उसे 11 को ही निपटा लें.
Also Read: इंटर्नैशनल मार्केट में टाटा मोटर्स का धमाका, इंडोनेशिया से मिला 70,000 गाड़ियों का ऑर्डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




