Bank Holiday: 20 से 27 सितंबर तक कब-कहां बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
इस हफ्तें में चार दिनों तक बैंक रहेंगे बंद. फोटो- x
सितंबर के आखिरी हफ्तों में बैंक जाने की सोच रहे हैं? 20 से 27 सितंबर 2026 के बीच बैंक कब और कहाँ बंद रहेंगे, इसकी पूरी जानकारी यहाँ देखें. अपनी ज़रूरी बैंकिंग के लिए इन छुट्टियों का ध्यान रखें.
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 19 सितंबर 2026 को बैंक जाकर निपटाना लें. कल तीसरा शनिवार है और इस दिन देशभर के बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. रिजर्व बैंक के मुताबिक, बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं.
20 सितंबर को पूरे देश में बैंक बंद
20 सितंबर 2026 को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे. यह सामान्य साप्ताहिक अवकाश है, इसलिए इस दिन बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा.
20 से 27 सितंबर तक इन शहरों बंद रहेंगे बंद
| तारीख | दिन | छुट्टी का कारण | बैंक बंद रहने वाले शहर/क्षेत्र |
| 20 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
| 21 सितंबर | सोमवार | क्षेत्रीय अवकाश | गुवाहाटी, कोच्चि और संबंधित बैंकिंग सेंटर |
| 22 सितंबर | मंगलवार | कर्मा पूजा | रांची |
| 23 सितंबर | बुधवार | महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन | जम्मू, श्रीनगर |
| 24 सितंबर | गुरुवार | कोई निर्धारित RBI बैंक अवकाश नहीं | लगभग सभी बैंकिंग सेंटर खुले |
| 25 सितंबर | शुक्रवार | इंद्रजात्रा | गंगटोक (सिक्किम) |
| 26 सितंबर | शनिवार | चौथा शनिवार | पूरे देश में |
| 27 सितंबर | रविवार | साप्ताहिक अवकाश | पूरे देश में |
21 सितंबर को इन शहरों और राज्यों में छुट्टी
21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और रामदेव जयंती के कारण कुछ स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे. इस दिन गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गंगटोक समेत असम और केरल के कुछ हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.
22 से 24 सितंबर तक बैंक खुले रहेंगे
22, 23 और 24 सितंबर को कोई राष्ट्रीय बैंक अवकाश नहीं है. इसलिए इन तीनों दिनों में लगभग सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. हालांकि स्थानीय स्तर पर घोषित छुट्टियों के कारण किसी विशेष शाखा के कार्यक्रम में अंतर हो सकता है.
25 सितंबर को गंगटोक में बैंक बंद
25 सितंबर 2026 को इंद्रजात्रा के अवसर पर गंगटोक, सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. अन्य राज्यों में इस दिन सामान्य बैंकिंग सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है.
26 सितंबर को चौथा शनिवार, देशभर में छुट्टी
26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है. बैंकिंग नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक शाखाओं में अवकाश रहता है. इसलिए इस दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
27 सितंबर को फिर बंद रहेंगे सभी बैंक
26 सितंबर के बाद 27 सितंबर को रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. यानी लगातार दो दिन, 26 और 27 सितंबर, देशभर की बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज नहीं होगा.
बिहार में 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का असर
बिहार के बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिर में अतिरिक्त परेशानी हो सकती है. 28, 29 और 30 सितंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण पटना, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई हिस्सों में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रह सकता है.
बैंक जाने से पहले छुट्टी की तारीख जरूर जांचें
बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. त्योहार और स्थानीय आयोजनों के आधार पर अलग-अलग राज्यों और शहरों में अवकाश हो सकता है. इसलिए बैंक शाखा जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की स्थिति जांच लेना बेहतर रहेगा. डिजिटल बैंकिंग, UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं छुट्टी के दौरान भी उपलब्ध रह सकती हैं, हालांकि संबंधित बैंक की सेवा-उपलब्धता पर यह निर्भर करेगा.
ये भी पढ़ें: Mutual Fund: हर महीने चाहिए नियमित कमाई? कैसे बनेगा निवेश से कैश फ्लो, जानिए SWP का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए