ePaper

Bank Holidays List : दिसंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्‍ट

Updated at : 30 Nov 2021 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays List : दिसंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्‍ट

दिसंबर के महीने में सभी प्रमुख प्राइवेट और सार्वजनिक बैंक त्योहारों और अन्य अनिवार्य कार्यों की वजह से 12 दिन बंद रहेंगे. इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्‍ट पर नजर डाल लें.

विज्ञापन

Bank Holidays in December 2021 : आज यानी 30 नवंबर को महीने का अंतिम दिन है. कल से दिसंबर का महीना शुरू हो जाएगा. ऐसे में आपको बैंक के कामकाज के दिन और छुट्टी के बारे में जान लेना चाहिए. यदि आपको बैंक में काम है और वो भी दिसंबर के महीने में तो इस खबर पर नजर जरूर दौड़ा लें.

दिसंबर के महीने में सभी प्रमुख प्राइवेट और सार्वजनिक बैंक त्योहारों और अन्य अनिवार्य कार्यों की वजह से बंद रहेंगे. इसलिए आप छुट्टी की लिस्‍ट पर नजर डालकर बैंक जाएं. हालांकि ऐसा है कि छुट्टियां राज्‍यों के अनुसार दिये जाते हैं. इसके मुताबिक अगले महीने पूरे 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें सप्ताहांत की छुट्टी भी शामिल है. आइए बैंकों में होने वाली छुट्टी पर एक नजर डाल लेते हैं…

-3 दिसंबर को फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर के मौके पर पणजी के बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. यानी यहां छुट्टी रहेगी.

-5 दिसंबर – रविवार (weekly holiday)

-11 दिसंबर – शनिवार (Second Saturday of the month)

-12 दिसंबर – रविवार (weekly holiday)

-18 दिसंबर को यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी पर शिलांग के बैंक बंद रहेंगे.

19 दिसंबर – रविवार (weekly holiday)

24 दिसंबर – क्रिसमस का त्योहार के लिए 24 दिसंबर को आइजोल और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. (banks closed in Aizawl)

Also Read: Bank Holidays December 2021: दिसंबर में 12 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें दिसंबर महीने का हॉलीडे कैलेंडर

-25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर बाकि सभी जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. यहां बैंक बंद रहेंगे.

26 दिसंबर – रविवार (weekly holiday)

27 दिसंबर– क्रिसमस सेलिब्रेशन के चलते आइजोल के बैंक बंद. (banks closed in Aizawl)

30 दिसंबर – यू कियांग नॉन्गबाह को लेकर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे. (banks closed in Shillong)

31 दिसंबर – न्यू ईयर इवनिंग के मौके पर आइजोल में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा (Banks closed in Aizawl)

नोट : आरबीआई की द्वारा छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. आरबीआई हर महीने छुट्टियों की लिस्ट का कैलेंडर देता है. इस लिस्‍ट को देखकर ही लोग अपने बैंकिंग कामकाज के लिए प्लान तैयार करते हैं. यहां खास तौर पर बता दें ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola