9 फरवरी से खुलेगा आय फाइनेंस का IPO, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

AYE Finance IPO

AYE Finance IPO: आय फाइनेंस आईपीओ 9 फरवरी को निवेश के लिए खुल रहा है. 129 रुपये के प्राइस बैंड वाले इस आईपीओ में 10% लिस्टिंग गेन की उम्मीद है. जानें निवेश की पूरी जानकारी क्या है.

विज्ञापन

AYE Finance IPO: अगर आप शेयर बाजार में निवेश करके मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो अगले हफ्ते एक और बड़ा मौका आ रहा है. एमएसएमई सेक्टर को लोन देने वाली कंपनी आय फाइनेंस लिमिटेड अपना आईपीओ लेकर आ रही है. यह आईपीओ 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी 2026 तक इसमें पैसा लगाया जा सकेगा. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 1,010 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. आइए जानते हैं इस आईपीओ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात आसान भाषा में.

विज्ञापन

कितना पैसा लगाना होगा?

कंपनी ने अपने शेयर की कीमत 122 रुपये से 129 रुपये के बीच रखी है. अगर आप एक रिटेल निवेशक हैं, तो आपको कम से कम एक लॉट खरीदना होगा, जिसमें 116 शेयर होंगे. यानी ऊपरी कीमत के हिसाब से आपको कम से कम 14,964 रुपये निवेश करने होंगे.

जरूरी तारीखें क्या हैं?

  • आईपीओ कब खुलेगा: 9 फरवरी, 2026
  • आखिरी तारीख: 11 फरवरी, 2026
  • शेयर कब मिलेंगे (Allotment): 12 फरवरी, 2026
  • बाजार में लिस्टिंग: 16 फरवरी, 2026 (BSE और NSE पर)

ग्रे मार्केट से क्या संकेत मिल रहे हैं?

मार्केट के जानकारों के मुताबिक, फिलहाल इसका जीएमपी (GMP) करीब 13 रुपये चल रहा है. इसका मतलब है कि अगर बाजार की स्थिति ऐसी ही रही, तो यह शेयर 142 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है. यानी निवेशकों को पहले ही दिन करीब 10% तक का फायदा मिल सकता है.

कंपनी क्या काम करती है?

आय फाइनेंस एक ऐसी फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) है जो छोटे और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को बिजनेस लोन देती है. कंपनी का मुख्य काम भारत के उन छोटे व्यापारियों तक पैसा पहुंचाना जिन्हें आसानी से लोन नहीं मिलता है. आईपीओ से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी अपने बिजनेस को और बड़ा करने में करेगी.

ये भी पढ़ें: फरवरी में खुलेंगे इन 7 कंपनियों के आईपीओ, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola