ePaper

1st August Rule Change: कल से बदल जाएंगे कई जरूरी नियम, सीधे अपके जेब पर पड़ेगा असर, तुरंत देखें

Updated at : 31 Jul 2023 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
1st August Rule Change: कल से बदल जाएंगे कई जरूरी नियम, सीधे अपके जेब पर पड़ेगा असर, तुरंत देखें

August Rule Change: आज जुलाई का आखिरी दिन है. कल से अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा. मगर, इस बार अगस्त के महीने में कई नियम बदलने वाले हैं. इन नियमों के बदलने का सीधा असर आपकी जेब पर या दैनिक जीवन पर पड़ने वाला है.

विज्ञापन
undefined

रेपो रेट बदलने से EMI पर पड़ेगा असर

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) के द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक 8-10 अगस्त होनी है. इस छह सदस्यीय कमिटी के बैठक की अध्यक्षता रिजर्व बैंक के गवर्नर के द्वारा की जाएगी. इसमें अगर रेपो रेट में बदलाव किया गया तो आपे EMI की राशि बढ़ जाएगी.

undefined

जीएसटी का बदला नियम

सरकार ने घोषणा की है कि एक अगस्त से पांच करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायियों को इलेक्ट्रॉनिक इनवॉइस देना पड़ेगा. सरकार के द्वारा ये फैसला जीएसटी की चोरी या हेराफेरी पर लगाम लगाने की दिशा में उठाया गया है.

undefined

इनकम टैक्स भरने पर लगेगा पेनल्टी

31 जुलाई तक इनकम टैक्स रिटर्न बिना किसी पेनल्टी के भरने की आखिरी तारीख है. इसके बाद, 31 दिसंबर तक इनकम टैक्स भरने पर आयकर विभाग के द्वारा एक हजार से लेकर पांच हजार तक का जुर्माना वसूला जा सकता है. हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि इनकम टैक्स भरने की आखिरी तारीख बढ़ाई जा सकती है.

undefined

बैंक में होगी 14 दिनों की छुट्टी

अगस्त में त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण महीने में 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसमें रविवार और शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी शामिल है. इसके अलावा रक्षा बंधन, स्वतंत्रता दिवस समेत कई त्योहार शामिल हैं. ऐसे में बैंक का काम करने के लिए पहले से प्लान करना होगा.

undefined

रसोई गैस के दाम में हो सकता है बदलाव

अगस्त की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव होना संभव है. गैस कंपनियों के द्वारा एक से लेकर 16 तारीख के बीच में रसोई गैस की कीमतों में बदलाव किया जाता है. बता दें कि रसोई गैस के साथ पीएनजी और सीएनजी के रेट में भी बदलाव हो सकता है.

undefined

स्टेट बैंक बंद कर रहा अमृत कलश योजना

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 15 अगस्त के बाद स्पेशल एफडी योजना अमृत कलश बंद किया जा रहा है. बैंक की इस स्पेशल स्कीम को आजादी के अमृत महोत्व के अवसर पर शुरू किया गया था. इसमें निवेशक को 400 दिन के टर्म डिपॉजिट स्‍कीम पर रेगुलर कस्‍टमर को 7.1 फीसदी ब्‍याज और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्‍याज मिलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola