ePaper

Astronomer CEO और उनकी HR का Kiss CAM मोमेंट हुआ वायरल, शादीशुदा होकर चला रहे थे एफेयर, देखें कितनी संपत्ति के है मालिक

Updated at : 18 Jul 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
Astronomer CEO

Astronomer CEO

Astronomer CEO: एस्ट्रोनॉमर के सीईओ andy byron और उनकी HR हेड क्रिस्टिन कैबोट का एक विडियों खूब ट्रेंड कर रहा है. दोनों Coldplay के कॉन्सर्ट के दौरान Kiss Cam मोमेंट में कैद हो गए और फिर जो बवाल मचा.

विज्ञापन

Astronomer CEO: एस्ट्रोनॉमर के सीईओ andy byron गूगल पर खूब ट्रेंड कर रहे है. Andy Byron Coldplay के एक कॉन्सर्ट में अपनी HR क्रिस्टिन कैबोट के साथ गए थे.

क्यों हो रही वायरल

कॉन्सर्ट के दौरान ‘Kiss Cam’ मोमेंट जब एक कपल पर रुका, तो वहां मौजूद लोग दंग रह गए. यह कपल जानी-मानी टेक कंपनी Astronomer के CEO एंडी बायरन Andy Byron और उनकी HR Kristin Cabot थीं. इसकी वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रही है.

क्या है पूरा मामला

Coldplay के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने इस कपल को देखकर मंच से मजाकिया अंदाज में कहा, अरे इन दोनों को तो देखिए या तो इनका अफेयर चल रहा है, या फिर दोनों बहुत शर्मीले हैं. इसके बाद पब्लिक हंसने लगी, फिक बाद में पता चला कि ये कपल कोई मामूली इंसान नहीं, अमेरिका की एक बड़ी टेक कंपनी Astronomer के सीईओ एंडी बायरन और उनकी एचआर हेड थीं.

बता दें कि 50 वर्षीय एंडी बायरन और उनकी पत्नी मेगन केरिगन नॉर्थबरो में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं.

एंडी बायरन की कुल संपत्ति

एंडी बायरन जुलाई 2023 में न्यूयॉर्क स्थित टेक कंपनी Astronomer के सीईओ बने थे. इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, एंडी बायरन की कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर से 70 मिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है. Astronomer जैसी निजी स्टार्टअप्स में उनकी 1% से 5% इक्विटी हिस्सेदारी के आधार पर कुल संपत्ति $12 मिलियन से $65 मिलियन के बीच होने का अनुमान है.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त आ गई?

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola