ePaper

Air India Crash: एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों और जीवित बचे यात्री को ₹25 लाख की अतिरिक्त सहायता

Updated at : 15 Jun 2025 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
Air India flight

एयर इंडिया का विमान (File Photo)

Air India Crash: एयर इंडिया की ओर से बयान में कहा गया, “हम मृतकों के परिजनों और एकमात्र जीवित यात्री को ₹25 लाख की अंतरिम सहायता राशि दे रहे हैं.” इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों, जिनमें बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं, उनका संपूर्ण इलाज खर्च एयर इंडिया उठाएगी.

विज्ञापन

Air India Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों को आर्थिक राहत देने के लिए टाटा ग्रुप और एयर इंडिया ने मिलकर 1.25 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. इसमें से ₹1 करोड़ टाटा संस की ओर से और ₹25 लाख एयर इंडिया की ओर से अंतरिम मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे. एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर इसकी पुष्टि की.

एयर इंडिया की ओर से बयान में कहा गया, “हम मृतकों के परिजनों और एकमात्र जीवित यात्री को ₹25 लाख की अंतरिम सहायता राशि दे रहे हैं.” इसके साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों, जिनमें बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं, उनका संपूर्ण इलाज खर्च एयर इंडिया उठाएगी.

CEO कैंपबेल विल्सन बोले – ‘पूरा सहयोग देंगे, परिजनों की मदद करते रहेंगे’

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अहमदाबाद से बयान देते हुए कहा, “हम इस भीषण दुर्घटना से गहरे आहत हैं और सभी मृतकों और उनके परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं.” उन्होंने भरोसा दिलाया कि एयर इंडिया जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेगी और पीड़ित परिवारों की दीर्घकालिक मदद की जाएगी. उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि जांच प्रक्रिया लंबी होगी लेकिन हम पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें सहयोग करते रहेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा गुरुवार को उस वक्त हुआ जब एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था. टेकऑफ के महज 17 सेकंड बाद ही विमान की ऊंचाई घटने लगी और 33 सेकंड में वह रनवे की सीमा के पार जाकर बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के डाइनिंग हॉल से टकरा गया.

CCTV फुटेज में देखा गया कि विमान ने उड़ान भरी, कुछ देर समतल उड़ान भरने के बाद अचानक नीचे गिरने लगा. पूरे वीडियो में लैंडिंग गियर बाहर ही दिखा और इंजन में किसी प्रकार की आग नहीं दिखी. यह फुटेज जांच का अहम हिस्सा बन चुका है.

Also Read: Air India CEO Campbell Wilson Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं एयर इंडिया के सीईओ, मिलती है मोटी सैलरी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola