सोने-चांदी के कीमतों में आई नरमी, चेक करें 19 मार्च के ताजा रेट्स

Updated at : 19 Mar 2026 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 March 2026

सोने के जेवर(Freepik)

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 March 2026: सोना-चांदी खरीदने का है प्लान? 19 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. आज 24 कैरेट सोना 15,774 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 2,64,900 रुपये प्रति किलो की कीमत पर है. जानें अपने शहर के ताजा रेट क्या है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 19 March 2026: अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो 19 मार्च का बाजार आपके लिए राहत भरी खबर लेकर आया है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और दुनिया भर में चल रहे तनाव के कारण इन्वेस्टर्स थोड़े सतर्क हैं. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज के शुरुआती रुझानों के आधार पर दिए गए हैं. फिलहाल मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग का दौर चल रहा है, जिससे कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है.

क्या सोने की कीमतों में आई है गिरावट?

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में मामूली 1 रुपये की कमी आई है, जिससे यह 15,774 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. पिछले कुछ हफ्तों से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है. मार्च की शुरुआत में जो सोना 17,309 रुपये के ऊंचे स्तर पर था, वह अब काफी नीचे आ चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता की वजह से अभी कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

सोने का रेट टेबल:

कैरेटआज का रेट (प्रति 1 ग्राम)कल का रेट (18 मार्च)बदलाव
24 कैरेट ₹15,774₹15,775– ₹1
22 कैरेट₹14,459₹14,460– ₹1
18 कैरेट₹11,830₹11,831– ₹1

प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (प्रति 1 ग्राम)

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹15,894₹14,569₹12,239
दिल्ली₹15,789₹14,474₹11,845
मुंबई₹15,774₹14,459₹11,830
कोलकाता₹15,774₹14,459₹11,830
बेंगलुरु₹15,774₹14,459₹11,830
हैदराबाद₹15,774₹14,459₹11,830
पटना₹15,779₹14,464₹11,835
रांची₹15,938₹14,610₹11,954

चांदी के दाम में क्या बदलाव हुआ?

चांदी की बात करें तो आज इसमें भी नरमी देखी गई है. चांदी आज 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. मार्च के महीने में चांदी अपने सबसे निचले स्तर पर ट्रेड कर रही है. अगर आप निवेश या शादी-ब्याह के लिए चांदी खरीदना चाहते हैं, तो यह गिरावट आपके लिए एक मौका हो सकती है.

चांदी का रेट टेबल:

वजनआज की कीमतकल की कीमतबदलाव
1 ग्राम₹264.90₹265– ₹0.10
100 ग्राम₹26,490₹26,500– ₹10
1 किलोग्राम₹2,64,900₹2,65,000– ₹100

प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

शहर10 ग्राम चांदी1 किलोग्राम चांदी
चेन्नई₹2,749₹2,74,900
हैदराबाद₹2,749₹2,74,900
रांची₹2,750₹2,75,000
मुंबई₹2,649₹2,64,900
दिल्ली₹2,649₹2,64,900
कोलकाता₹2,649₹2,64,900
बेंगलुरु₹2,649₹2,64,900
पटना₹2,649₹2,64,900

ये भी पढ़ें: 19 मार्च को तेल की कीमतों में बदलाव, जानें अपने शहर का हाल

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola