सोने-चांदी के दामों में स्थिरता, खरीदारी से पहले चेक करें आज के ताजा रेट्स

Updated at : 15 Feb 2026 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 February 2026

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 February 2026

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 February 2026: 15 फरवरी 2026 को सोने-चांदी के दाम स्थिर हैं. 24 कैरट सोना 1,57,750 रुपये और चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है. जानिए दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर के ताजा रेट्स आज क्या है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 15 February 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में काफी हलचल देखी जा रही है. वैलेंटाइन डे की भारी मांग और ग्लोबल मार्केट में आए बदलावों के बाद आज यानी 15 फरवरी 2026 को कीमतें स्थिर बनी हुई हैं.हालांकि आपको बता दें कि, यहां दिए गए रेट कल बाजार बंद होने के समय और आज की शुरुआती स्थिति के आधार पर हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: सोने के दाम में आज क्या है खास?

वैलेंटाइन डे पर आई भारी खरीदारी के कारण कल सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखा गया था. आज 15 फरवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी हुई है. जानकारों का कहना है कि अमेरिका में महंगाई के कमजोर आंकड़ों और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से सोने को मजबूती मिल रही है. हालांकि, इस महीने की शुरुआत के मुकाबले सोना अभी भी थोड़ा सस्ता मिल रहा है.

सोने का ताजा भाव (15 फरवरी 2026)

सोने की कीमतों में आज स्थिरता देखी गई है. यहां अलग-अलग शुद्धता के हिसाब से प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम के रेट दिए गए हैं:

सोने की शुद्धताप्रति 1 ग्रामप्रति 10 ग्रामप्रति 100 ग्राम
24 कैरेट (99.9% शुद्ध)₹15,775₹1,57,750₹15,77,500
22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड)₹14,460₹1,44,600₹14,46,000
18 कैरेट ₹11,831₹1,18,310₹11,83,100

शहरों के अनुसार सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

भारत के प्रमुख शहरों में टैक्स और स्थानीय डिमांड की वजह से रेट थोड़े अलग हो सकते हैं:

शहर24 कैरेट (Gold)22 कैरेट (Gold)18 कैरेट (Gold)
मुंबई₹1,57,750₹1,44,600₹1,18,310
दिल्ली₹1,57,900₹1,44,750₹1,18,446
चेन्नई₹1,58,840₹1,45,600₹1,24,500
कोलकाता₹1,57,750₹1,44,600₹1,18,310
बेंगलुरु₹1,57,750₹1,44,600₹1,18,310
हैदराबाद₹1,57,750₹1,44,600₹1,18,310

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: चांदी की चमक बढ़ी या घटी?

चांदी के शौकीनों के लिए खबर थोड़ी मिली-जुली है. पिछले दो दिनों में चांदी की कीमतों में करीब 20,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई थी. आज 15 फरवरी को चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है. भारी मांग के बावजूद प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतों में यह गिरावट आई है, जो नए खरीदारों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है.

चांदी का ताजा भाव (15 फरवरी 2026)

चांदी की कीमतों में पिछले दिनों की गिरावट के बाद आज स्थिरता है. निवेश के लिए किलो के भाव यहां देखें:

चांदी की मात्राआज का भाव (15 Feb)कल का भाव (14 Feb)बदलाव
1 ग्राम₹275₹2750
10 ग्राम₹2,750₹2,7500
100 ग्राम₹27,500₹27,5000
1 किलोग्राम₹2,75,000₹2,75,000स्थिर (0)

शहरों के अनुसार चांदी के दाम (प्रति 1 किलोग्राम)

चांदी के रेट में साउथ इंडिया में अक्सर थोड़ा अंतर रहता है:

शहरआज का भाव (1 Kg)कल के मुकाबले अंतर
मुंबई₹2,75,000कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹2,75,000कोई बदलाव नहीं
चेन्नई₹2,80,000कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹2,75,000कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹2,75,000कोई बदलाव नहीं
हैदराबाद₹2,80,000कोई बदलाव नहीं

आगे क्या रहेगा बाजार का हाल?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोना अभी भी तेजी के रुख में है. डॉलर की मजबूती और वैश्विक उठापटक की वजह से उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है. अगर आप निवेश या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो कीमतों पर नजर बनाए रखना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: आज रविवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत, देखें अपने शहर का दाम

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola