Aaj Ka Sona Chandi Bhav: त्योहार से पहले सोना-चांदी के तेवर हुए नरम, खरीदारी से पहले फटाफट देख लें 12 सितम्बर के नए रेट

Updated:
विज्ञापन

सोने के कंगन और चांदी के बार्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारों से पहले सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? 12 सितम्बर के ताजा रेट जानें और देखें आपके शहर में 24 कैरेट सोने और चांदी की कीमत कितनी है.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav: त्योहारों की दस्तक के साथ अगर आप भी गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जेब ढीली करने से पहले आज के ताजा रेट जान लीजिए. वैसे तो आपको बता दे कि यहां दिए गए आंकड़े कल की शाम के क्लोजिंग रेट और आज के शुरुआती संकेतों पर आधारित हैं. राहत की बात यह है कि आज सोना और चांदी दोनों ही सुस्ती के मूड में हैं, यानी खरीदारों के पास बचत का बढ़िया मौका है. 

विज्ञापन

आज सोने का क्या मिजाज है?

आज 24 कैरेट सोना ₹1 घटकर ₹15,441 प्रति ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹14,154 प्रति ग्राम है. देखा जाए तो कल के मुकाबले कीमतों में मामूली गिरावट है, लेकिन 4 सितम्बर के ऑल-टाइम हाई (₹15,666) से तुलना करें तो सोना अभी सस्ता मिल रहा है. 

शहरों में क्या चल रहे हैं सोने के दाम? (24 कैरेट सोना- 1 ग्राम)

शहरआज का रेट (12 Sep)कल का रेट (11 Sep)कितना घटा / बढ़ा
रांची₹15,441₹15,442- ₹1
पटना₹15,446₹15,447- ₹1
लखनऊ₹15,456₹15,457- ₹1
दिल्ली₹15,456₹15,457- ₹1
मुंबई₹15,441₹15,442- ₹1
कोलकाता₹15,441₹15,442- ₹1
चेन्नई₹15,441₹15,442- ₹1
बेंगलुरु₹15,441₹15,442- ₹1

चांदी में कितनी गिरावट आई?

चांदी के तेवर आज सोने से भी ज्यादा ठंडे हैं. 1 किलो चांदी पर सीधे ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका रेट घटकर ₹2,44,900 प्रति किलो हो गया है. 10 सितम्बर को चांदी ₹2,55,000 के स्तर पर थी, यानी महज दो दिनों में इसमें ₹10,100 की बड़ी गिरावट आ चुकी है. जो लोग भारी खरीदारी का मन बना रहे थे, उनके लिए यह गिरावट फायदेमंद साबित हो सकती है. 

आपके शहर में चांदी का क्या भाव है? (1 Kg चांदी)

शहरआज का रेट (12 Sep)कल का रेट (11 Sep)कितना घटा / बढ़ा
रांची₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
पटना₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
लखनऊ₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
दिल्ली₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
मुंबई₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
कोलकाता₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
बेंगलुरु₹2,44,900₹2,45,000- ₹100
चेन्नई₹2,49,900₹2,50,000- ₹100

ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह सोने ने दिखाया तेवर, 24 कैरेट ₹1.55 लाख के पार, चांदी भी चमकी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola