लाड़ली बहना योजना : 40वीं किस्त आने से पहले निपटा लें ये 3 काम, वरना खाते में नहीं आएंगे ₹1500
लाड़ली बहना योजना का सांकेतिक फोटो, जिसमें महिलाएं योजना का लाभ लेकर खुश दिख रही हैं. PHOTO AI
लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के ₹1500 पाने के लिए महिलाओं को जल्द ही तीन जरूरी काम पूरे करने होंगे. यह जानकारी डॉ मोहन यादव सरकार की तरफ से दी गई है. जिन महिलाओं ने इन कामों को पूरा नहीं किया, उनके पैसे अटक सकते हैं.
Ladli Behna Yojana 40th Installment: लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं को लेकर जरूरी खबर है. मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार 15 सितंबर तक किस्त के 1500 रुपये जारी कर सकती है. लेकिन इससे पहले आपको तीन जरूरी काम निपटाने होंगे, नहीं तो आपकी 40वीं किस्त का पैसा अटक सकता है. वो तीन काम कौन-कौन से हैं, यहां हम आपको बताने वाले हैं. साथ ही यह भी बताएंगे कि इन तीनों जरूरी कामों को आप कैसे पूरा कर सकती हैं.
लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का पैसा आने से पहले आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराना होगा. दूसरा, बैंक खाते में DBT इनेबल करा लें. तीसरा और आखिरी है, e-KYC. ये तीनों काम नहीं कराने पर 40वीं किस्त जारी होने के बाद भी आपका पैसा खाते में नहीं आएगा.
e-KYC कैसे करवाएं?
- बहनें अपने पास की किसी भी राशन दुकान, एमपी ऑनलाइन सेंटर या सीएससी (CSC) कियोस्क में जाकर अपनी समग्र e-KYC करवा सकती हैं.
- इसके लिए बहनों को कोई भी राशि नहीं देनी होगी, सरकार प्रत्येक e-KYC के लिए सीधे कियोस्क को 15 रुपये दे रही है.

बैंक खाते को आधार से लिंक कैसे कराएं?
- जिस बैंक में लाड़ली बहना योजना का खाता है, उसकी शाखा में जाएं.
- काउंटर से आधार सीडिंग फॉर्म लें.
- फॉर्म में अपना खाता नंबर और आधार नंबर भरें.
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी पर हस्ताक्षर/अंगूठा लगाकर फॉर्म के साथ जमा कर दें.
DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव कैसे कराएं?
- महिला को अपनी बैंक शाखा या बैंक के नजदीकी कियोस्क (CSC/ग्राहक सेवा केंद्र) जाना होगा.
- वहां आधार लिंक और DBT चालू कराने का सहमति फॉर्म भरकर जमा करना होगा.
- इसके बाद बैंक आपकी ई-केवाईसी (अंगूठे के निशान या बायोमेट्रिक) के जरिए सत्यापन करेगा और आपके खाते में आधार लिंक व DBT सुविधा तुरंत चालू कर देगा.
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना 40वीं किस्त: खाते में कब आएंगे 1500 रुपये, क्या है पात्रता? जानें ताजा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए