ePaper

Aadhar Card ओरिजनल है या फेक, इस वेबसाइट से वेरिफिकेशन में मिलेगी मदद, यहां जानें आसान तरीका

Updated at : 01 May 2022 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhar Card ओरिजनल है या फेक, इस वेबसाइट से वेरिफिकेशन में मिलेगी मदद, यहां जानें आसान तरीका

Aadhar Card Update: आज के समय में आधार कार्ड अहम दस्तावेजों में से एक है. ऐसे में आपको इससे जुड़ी हर जानकारी को अपडेट रखना जरूरी हो जाता है. बता दें कि आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है.

विज्ञापन

Aadhar Card Update: आज के समय में आधार कार्ड अहम दस्तावेजों में से एक है. ऐसे में आपको इससे जुड़ी हर जानकारी को अपडेट रखना जरूरी हो जाता है. बता दें कि आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है. जिसका इस्तेमाल पहचान पत्र के तौर पर भी किया जा सकता है. इसके अलावा आधार कार्ड का इस्तेमाल एड्रेस और ऐज प्रूफ के तौर पर भी कई लोग करते हैं. इन सबके बीच, कई बार फेक आधार कार्ड को लेकर भी खबरें आती रहती है. ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपका आधार कार्ड ओरिजनल है या फेक?

ऑनलाइन कर सकते हैं वेरिफाई

दरअसल, अगर आधार कार्ड का फर्जी निकल जाए, तो ऐसे में आप मुसीबत में फंस सकते हैं. हालांकि, आधार को वेरिफाई किया जा सकता है. UIDAI की एक ट्वीट के अनुसार आधार के 12-डिजिट को आप ऑनलाइन वेरिफाई कर सकते हैं. इसे प्रोसेस को आधार वेरिफिकेशन कहा जाता है. इससे आप किसी के आधार नंबर से उसकी आइडेंटिटी को कन्फर्म कर सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं Aadhar Verify

– Aadhaar वेरिफिकेशन के लिए आपके पास 12-अंक का आधार नंबर होना जरूरी है.

– इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ को ओपन करना होगा.

– इसके बाद आपको My Aadhaar पर क्लिक करके आधार सर्विस में Verify an Aadhaar number पर क्लिक करना होगा. 

– आप इसे सीधे इसे https://myaadhaar.uidai.gov.in/verifyAadhaar लिंक से ओपन भी कर सकते हैं.

– इसके बाद आपको वो आधार नंबर देना होगा जिसे आप वेरिफाई करना चाहते हैं. आधार नंबर देने के बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा.

– फिर आपको Proceed and Verify Aadhaar पर क्लिक करना होगा.

– अगले पेज पर आपको Aadhaar Verification Completed का मैसेज दिखेगा.

– इसमें आपको ऐज बैंड, जेंडर, स्टेट और मोबाइल के लास्ट 3 अंक की भी जानकारी दी जाएगी.

– अगर आधार नंबर फेक तो इसकी जानकारी भी ये वेबसाइट दे देगी.

Also Read: Gold Hallmark: सोने की अनिवार्य हॉलमार्किंग का दूसरा चरण 1 जून से होगा शुरू, जानें इससे जुड़ी बातें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola