Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने का आज आखिरी दिन, चूके तो कल से देना होगा पैसा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Jun 2023 3:57 PM

विज्ञापन

Aadhaar Card Update: फ्री वेबसाइट की जानकारी खुद आधार की ओर से दी गयी है. ट्वीट में बताया गया है कि यदि आपका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी भी अपडेट नहीं किया गया, तो आप 15 मार्च से 14 जून तक myaadhaar.uidai.gov.in पर 'मुफ्त' अपडेट कर सकते हैं.

विज्ञापन

अगर आपके पास भी आधार कार्ड (aadhaar update) है और 10 साल या उससे अधिक पुराना हो गया है, तो उसे जल्द से जल्द अपडेट करा लें. पहले आधार को अपडेट कराने की जरूरत नहीं थी, लेकिन अब सरकारी आदेश के अनुसार 10 साल या उससे पुराने आधार को अपडेट कराना अनिवार्य है. आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए आपको पैसे देने होते हैं, लेकिन अब आपको एक ऐसे साइट का नाम बताने वाले हैं, जिसमें आप फ्री में अपना आधार अपडेट करा सकते हैं.

इस वेबसाइट में फ्री में करा सकते हैं अपना आधार अपडेट

अगर आपने भी अपना आधार कार्ड अभी तक अपडेट नहीं कराया है, तो myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर फ्री में सेवा का लाभ ले सकते हैं. हालांकि इस सेवा का लाभ आप आज ही तक यानी 14 जून तक ही ले सकेंगे. क्योंकि आज के बाद इस सेवा को बंद कर दिया जाएगा. अगर आज सेवा का लाभ नहीं ले पाते हैं, तो कल से अपडेट कराने के लिए पैसे देने होंगे. फ्री वेबसाइट की जानकारी खुद आधार की ओर से दी गयी है. ट्वीट में बताया गया है कि यदि आपका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और कभी भी अपडेट नहीं किया गया, तो आप 15 मार्च से 14 जून तक myaadhaar.uidai.gov.in पर ‘मुफ्त’ अपडेट कर सकते हैं.

आधार अपडेट कराने के लिए ये दस्तावेज होंगे जरूरी

आधार अपडेट कराने के लिए अगर आप खुद वेबसाइट पर जाते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज की जरूरत होगी. आधार अपडेट के लिए आपको कुछ पहचान प्रमाण पत्रों की जरूरत होगी.

Also Read: Aadhaar Card में नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ में सुधार कैसे करें, जानें कितनी बार कर सकते हैं आधार कार्ड को अपडेट

कैसे करें अपडेट

  • आप अगर घर पर खुद से अपना आधार अपडेट कर रहे हैं, तो अपने मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा.

  • अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें.

  • अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें

  • डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें और अपने दस्तावेज अपलोड करें. उसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा.

  • रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकेंगे.

  • कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola