ePaper

Aadhaar Card Update: शादी के बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में अपना नाम, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

Updated at : 12 Aug 2022 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: शादी के बदलना चाहते हैं आधार कार्ड में अपना नाम, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड आज के वक्त में हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है, ये किसी को बताने की जरुरत नहीं है. आप कहीं भी जाए, चाहे पढ़ाई के लिए या फिर घूमने के लिए आधार कार्ड वेरिफिकेशन होता ही है. ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाना चाहते हैं, तो यहां जानें सबसे आसान तरीका...

विज्ञापन

आधार कार्ड भारत के सभी निवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से जारी दस्तावेज कुछ मामलों में पहचान और निवास के आधिकारिक प्रमाण के रूप में कार्य करता है. आप कहीं भी घूमने जाए, या फिर पढ़ाई करने हर जगह आपके पहचान पत्र के रुप में आधार कार्ड रहता ही है. ऐसे में अगर आपके कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नबंर सही नहीं लिखा हो, तो आपको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. यही नहीं शादी के बाद अगर आप आधार कार्ड में अपना सरनेम और पता बदलना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान से तरीके बताएंगे.

शादी के बाद आसानी से बदल सकते हैं नाम

अगर आपने हाल ही में शादी की है और अपना नाम बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन भी कर सकते हैं, जो महिलाएं शादी कर रही हैं या पहले से ही शादीशुदा हैं, वे आमतौर पर आधार कार्ड पर नाम बदलने का विकल्प चुनती हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दंपति को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

शादी के बाद ऑनलाइन आधार कार्ड पर नाम कैसे बदलें

  • आधार कार्ड में नाम, पता या फिर मोबाईल नंबर बदलने के लिए आपको UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ पर विजिट करें.

  • अब आपको मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करना होगा.

  • इसके बाद आपसे जो भी डीटेल्स मांगे जा रहे हैं, उसे क्रमानुसार भरते जाएं

  • अपना नाम और सरनाम दर्ज करें.

  • आधिकारिक पोर्टल पर स्कैन किए गए स्व-सत्यापित सहायक दस्तावेज अपलोड करें.

  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उसे दिए गए बॉक्स में भरे.

  • यूआईडीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल के माध्यम से शादी के बाद नाम बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है.

शादी के बाद ऑफलाइन आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें

  • निकटतम आधार नामांकन केंद्र पर जाएं.

  • आपको अपने सहायक दस्तावेजों की मूल प्रतियों को केंद्र में ले जाना होगा

  • नाम बदलने की प्रक्रिया के लिए आपको ऑफलाइन 50 रुपये का शुल्क देना होगा. बाद में आपका नाम अपडेट हो जाएगा.

Also Read: Baal Aadhaar Card: इन दो डॉक्युमेंट्स के जरिए बनाए छोटे बच्चों का आधार कार्ड, यहां जानें पूरा प्रोसेस
आधार कार्ड में नाम अपडेट करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

एक व्यक्ति जो शादी के बाद आधार कार्ड में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन करना चाहता है, उसे एक सहायक दस्तावेज साझा करना होगा, जो एक आधिकारिक सरकारी एजेंसी की ओर से जारी किया गया विवाह प्रमाण पत्र है. प्रमाण पत्र में जोड़े का पता होना अनिवार्य है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola