अब डिजिटल कामकाज को लेकर राज्यों का रैकिंग करेगा नीति आयोग

नयी दिल्ली: राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढावा देने के लिए नीति आयोग ने उनसे दस दिन में डिजिटल लेनदेन पर आंकडे मांगे हैं. इससे राज्यों को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर रैंकिंग दी जा सकेगी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘नीति आयोग जल्द […]
नयी दिल्ली: राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढावा देने के लिए नीति आयोग ने उनसे दस दिन में डिजिटल लेनदेन पर आंकडे मांगे हैं. इससे राज्यों को कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए गए कदमों के आधार पर रैंकिंग दी जा सकेगी. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘नीति आयोग जल्द राज्यों को डिजिटल लेनदेन के आधार पर रैंकिंग देगा. आयोग ने राज्यों से डिजिटल लेनदेन पर 10 दिन में आंकड़े देने को कहा है.’ नोटबंदी के बाद सरकार ने डिजिटल लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए कई कदम उठाए हैं. सरकार ने पिछले महीने नकदी रहित लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए दैनिक, साप्ताकि तथा मेगा पुरस्कारों की घोषणा की थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




