ePaper

नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार दे सकती है तोहफा, डीए समेत वेतन बढ़ोतरी का ऐलान जल्द

Updated at : 12 Dec 2022 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
नए साल पर केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार दे सकती है तोहफा, डीए समेत वेतन बढ़ोतरी का ऐलान जल्द

नए साल पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जनवरी 2020 से जून 2021 तक के बकाया महंगाई भत्ता के भुगतान के लिए विचार-विमर्श के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है. केंद्र सरकार अगले साल एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी पर फैसला कर सकती है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मीडिया के माध्यम से एक बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना आ रही है और वह यह कि नए साल मोदी सरकार उन्हें वेतन बढ़ोतरी के साथ-साथ बकाया महंगाई भत्ता (डीए) के भुगतान का तोहफा दे सकता है. मीडिया की रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 18 महीने से बाकी है, जिसके भुगतान का इंतजार केंद्रीय कर्मचारी कर रहे हैं. इसके अलावा, वे फिटमेंट फैक्टर और डीए में दूसरे दौर की बढ़ोतरी की आधिकारिक पुष्टि का भी इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, नए साल पर मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की इन तीनों मांग पर विचार कर सकती है.

18 महीने के बकाया डीए पर विचार

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जनवरी 2020 से जून 2021 तक के बकाया महंगाई भत्ता के भुगतान के लिए विचार-विमर्श के लिए प्रस्ताव पेश किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, लेवल-3 के कर्मचारियों का बकाया डीए 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच आंका जा सकता है. इसके साथ ही, लेवल-13 या लेवल-14 के लिए कर्मचारियों का बकाया डीए 1,44,200 रुपये से 2,15,900 रुपये के बीच हो सकता है.

फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी पर फैसला

इसके साथ ही, केंद्र सरकार अगले साल एक फरवरी को संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट के बाद फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी पर फैसला कर सकती है. अगर फिटमेंट फैक्टर को 3 गुना बढ़ा दिया जाए, तो भत्तों को छोड़कर कर्मचारियों की सैलरी 18,000 X 2.57 = 46,260 रुपये हो जाएगी और अगर कर्मचारियों की मांग मान ली जाती है, तो उनका वेतन 26000 X 3.68 = 95,680 रुपये हो जाएगा. अगर सरकार 3 गुना फिटमेंट फैक्टर मान लें, तो सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी.

Also Read: DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों की दिवाली हो गई हैपी, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, 1 जुलाई से होगा लागू
अगली डीए में वृद्धि पर निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों को उच्च महंगाई दर के मद्देनजर नए साल में डीए में 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर फैसला किया जा सकता है. हाल ही में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 01 जुलाई 2022 से देय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 4 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को मंजूरी दी थी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola