ePaper

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीने फिटमेंट फैक्टर के साथ बढ़ सकता है DA

Updated at : 09 Jan 2022 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीने फिटमेंट फैक्टर के साथ बढ़ सकता है DA

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर (Good News) है. नया साल शुरू हो गया है, उम्मीद है नये साल केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सौगातों भरा होगा.

विज्ञापन

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर (Good News) है. नया साल शुरू हो गया है, उम्मीद है नये साल केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए सौगातों भरा होगा. इस महीने केन्द्र सरकार बीते 18 महीनों से अटके केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. यानी एक बार फिर केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में खासा इजाफा हो सकता है.

फिटमेंट फैक्टर पर हो सकता है विचार: गौरतलब है कि केन्द्रीय कर्मचारी डीए के अलावा सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. गौरतलब है कि, केन्द्रीय कर्मचारी फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की लगातार मांग कर रहे हैं. ऐसे में उम्मीद है कि केन्द्र सरकार इस भी विचार कर सकती है.

सैलरी में होगा बंपर इजाफा: केन्द्रीय कर्मचारियों के डीए के साथ-साथ अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ जाता है तो केन्द्रीय कर्मचारियों के वारे न्यारे हो जाएंगे. उनकी सैलरी में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी. यानी अगर इस साल केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ाती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा. वहीं, सरकार डीए में 2 से 3 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है.

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर: दरअसल, फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों का बेसिक वेतन तय करता है. इसके बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी खुद ब खुद बढ़ जाती है. पिछली बार फिटमेंट फैक्टर 2016 में बढ़ाया गया था. इस आधार पर केन्द्रीय कर्मचारियों का बेसिक वेतन 6 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया था. खबर है कि, अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18 हजार से बढ़कर 26 हजार रुपये हो जाएगी.

वहीं, अगर सरकार महंगाई भत्ता में भी इजाफा करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी. बता दें, इस समय केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 31 फीसदी महंगाई मिल रहा है. अब अगर सरकार इस महीने इसमें 2 या 3 फीसदी इजाफा करती है तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 33 से 34 फीसदी तक हो सकता है. यानी सैलरी में बंपर इजाफा.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola