7th Pay Commission DA Hike: इस महीने केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, बढ़ सकता है DA
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Sep 2022 10:57 PM
**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @MahilaCongress ON WEDNESDAY, SEPT. 7, 2022** Kanyakumari: Congress leader Rahul Gandhi addresses the launch of 'Bharat Jodo Yatra', in Kanyakumari, Wednesday, Sept. 7, 2022. (PTI Photo)(PTI09_07_2022_000248B)
डीए/डीआर वृद्धि की घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर के महीनों में की जाती है. फिलहाल सितंबर का महीना अभी जारी है. त्योहारों का मौसम नजदीक है. वैसे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इसी महीने में जल्द ही डीए वृद्धि की घोषणा अधिसूचना प्राप्त होने की उम्मीद है.
केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) वृद्धि की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस संबंध में फैसला प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा. ऐसी खबर है कि केंद्रीय कर्मचारियों को इसी महीने बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि अभी तक इस बारे में सरकार की ओर से डीए/डीआर वृद्धि का निर्णय नहीं लिया गया है.
सरकारी कर्मचारियों का कब बढ़ेगा डीए
डीए/डीआर वृद्धि की घोषणा आमतौर पर मार्च और सितंबर के महीनों में की जाती है. फिलहाल सितंबर का महीना अभी जारी है. त्योहारों का मौसम नजदीक है. वैसे में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इसी महीने में जल्द ही डीए वृद्धि की घोषणा अधिसूचना प्राप्त होने की उम्मीद है.
Also Read: 7th Pay Commission: मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को देगी 4 फीसदी महंगाई भत्ता का तोहफा!
कितना DA बढ़ने की है उम्मीद
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि सरकार डीए की मौजूदा दर 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर सकती है. पेंशनभोगियों के लिए DR की दर में भी इसी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद है.
मार्च में सरकारी कर्मचारियों के डीएम में हुई थी बढ़ोतरी
मालूम को इसी साल मार्च में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और शनभोगियों के डीएम में बढ़ोतरी की थी. सरकार ने उस समय कर्मचारियों के डीएम में 3 फीसदी की वृद्धि की थी. जिससे डीए 31 से बढ़कर 34 फीसदी हो गयी है.
छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों के DA में की 6 फीसदी की बढ़ोतरी
इसी साल अगस्त में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला. सरकार ने इनके महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है. यानी इस बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों की डीए बढ़कर 28 फीसदी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










