Air India के ”मानसून सेल” अब 1,777 रुपये करें हवा की सैर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया ने अपने घरेलू मार्गों पर यात्रा के लिए न्यूनतम 1,777 रपये के किराए वाली स्कीम आज पेश की जो सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है और इस किराए में सभी कर शामिल हैं.कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि छूट वाले टिकटों की बुकिंग 10 जून से 12 […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया ने अपने घरेलू मार्गों पर यात्रा के लिए न्यूनतम 1,777 रपये के किराए वाली स्कीम आज पेश की जो सीमित अवधि के लिए उपलब्ध है और इस किराए में सभी कर शामिल हैं.कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि छूट वाले टिकटों की बुकिंग 10 जून से 12 जून के बीच ऑनलाइन, एयर इंडिया की वेबसाइट और उसके टोल फ्री नंबर व अधिकृत ट्रैवेल एजेंटों के जरिए कराई जा सकती है.
एयर इंडिया ने कहा कि मॉनसून सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक यात्रा की जा सकती है.जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडिगो, एयरएशिया इंडिया सहित निजी विमानन कंपनियों ने पिछले सप्ताह इसी तरह के कम किराए वाली पेशकश की थी. जुलाई-सितंबर और जनवरी- मार्च तिमाहियां यात्र के लिहाज से सुस्त सीजन मानी जाती हैं.
स्पाइस जेट इंडिगो जैसी कई कंपनियां पहले इस तरह का ऑफर निकाल कर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करती रही. अब एयर इंडिया भी हवाई यात्रा के बढ़ते बाजार और मुकाबले में अपनी जड़े जमाने के लिए और ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए इस तरह की कोशिश कर रहा है. इस तरह के ऑफस से मीडिल क्लास के लोग भी हवाई सफर की और आकर्षित होते हैं और कंपनी को इससे मुनाफा होता है.
एयर इंडिया ने इस तरह का कदम उठाकर उन विमान कंपनियों को संदेश देने की कोशिश की है कि ग्राहकों को आकर्षित करने की प्रतियोगिता में वह भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










