एयरटेल का धमाका, अब एयरटेल से मुफ्त में करें एप्प डाउनलोड
Updated at : 06 Apr 2015 4:36 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आज एक ओपन मार्केटिंग प्लेटफार्म पेश किया है. इसके जरिए अनेक मोबाइल एप का नि:शुल्क लाभ उठाया जा सकेगा जबकि इसमें डेटा शुल्क एप्लीकेशन प्रदाता चुकाएगी. कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसका यह नया प्लेटफार्म ‘एयरटेल जीरो’ है. इसमें एप्लीकेशन के लिए ग्राहकों के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भारतीय दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने आज एक ओपन मार्केटिंग प्लेटफार्म पेश किया है. इसके जरिए अनेक मोबाइल एप का नि:शुल्क लाभ उठाया जा सकेगा जबकि इसमें डेटा शुल्क एप्लीकेशन प्रदाता चुकाएगी.
कंपनी के बयान में कहा गया है कि उसका यह नया प्लेटफार्म ‘एयरटेल जीरो’ है. इसमें एप्लीकेशन के लिए ग्राहकों के डेटा शुल्क का भुगतान एप प्रदाता कंपनी करते हैं. ग्राहक उनके मोबाइल एप्लीकेशन का नि:शुल्क लाभ उठा सकते हैं.
इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन बनाने वालों को एयरटेल जीरो पर पंजीकरण कराना होगा. इसके तहत पंजीबद्ध एप को ग्राहक नि:शुल्क डाउनलोड कर सकेंगे और इनके इस्तेमाल के लिए भी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




