इसी महीने आईएफएससी दिशानिर्देश जारी करेंगे सेबी और रिजर्व बैंक

Updated:
विज्ञापन

मुंबई : देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) के गठन के लिए नये दिशानिर्देश इसी महीने जारी किए जाएंगे. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आज यह जानकारी दी. यह केंद्र गुजरात की गिफ्ट सिटी में बनाया जाएगा. सेबी के चेयरमैन यू के सिन्हा ने कहा, ‘गिफ्ट की घोषणा बजट में की […]

विज्ञापन

मुंबई : देश के पहले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) के गठन के लिए नये दिशानिर्देश इसी महीने जारी किए जाएंगे. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने आज यह जानकारी दी. यह केंद्र गुजरात की गिफ्ट सिटी में बनाया जाएगा. सेबी के चेयरमैन यू के सिन्हा ने कहा, ‘गिफ्ट की घोषणा बजट में की गई थी और इसके लिए समयसीमा भी दी गयी है,

विज्ञापन

जो पहली अप्रैल है. हम रिजर्व बैंक के साथ लगातार संपर्क में हैं.’ रिजर्व बैंक और सेबी इस बारे में एक अप्रैल से पहले दिशानिर्देश लेकर आएंगे. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले महीने बजट भाषण में घोषणा की थी कि देश का पहला आईएफएससी गुजरात की गिफ्ट सिटी में बनाया जाएगा. सिन्हा ने कहा कि कुछ चुनौतियां हैं जिन्‍हें विचार विमर्श के जरिये दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola