4जी नेटवर्क एक साल में दोगुना करेगी एयरटेल: मित्तल
Updated at : 08 Mar 2015 3:26 PM (IST)
विज्ञापन

बार्सिलोना: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की अपने 4जी नेटवर्क को अगले वित्त वर्ष में दोगुना करने की योजना है.भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा,‘हमने 4जी सेवा शुरु करने का फैसला किया है. हमारे पास अब तक, मार्च में 20,000 बेस स्टेशन हैं. अगले साल हम 20,000 और बेस […]
विज्ञापन
बार्सिलोना: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की अपने 4जी नेटवर्क को अगले वित्त वर्ष में दोगुना करने की योजना है.भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा,‘हमने 4जी सेवा शुरु करने का फैसला किया है. हमारे पास अब तक, मार्च में 20,000 बेस स्टेशन हैं. अगले साल हम 20,000 और बेस स्टेशन स्थापित करेंगे. ’उन्होंने कहा कि कंपनी की विस्तार योजनाओं में धन की बाधा नहीं होगी क्योंकि कंपनी केवल नेटवर्क पर ही तीन अरब डालर सालाना खर्च कर रही है.
कंपनी अपने 20 मेगाहट्र्ज ब्राडबैंड वायरलैस एक्सेस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल टावर शुरु करेगी. यहां हाल ही में संपन्न मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के अवसर पर मित्तल ने कहा कि चाइना मोबाइल के साथ हाल ही में किए गए समझौते के तहत एयरटेल सस्ते स्मार्टफोन पेश करने का प्रयास करेगी जिनका सभी नेटवर्क पर इस्तेमाल हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




