नीति आयोग की पहली बैठक छह फरवरी को, मोदी की अध्यक्षता में भविष्य की भूमिका होगी तय
Updated at : 27 Jan 2015 5:15 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवगठित नीति आयोग की छह फरवरी को पहली बैठक में इसके कामकाज का खाका प्रस्तुत करेंगे. आयोग के सदस्यों को पहली बार नई संस्था से मोदी की उम्मीदों का सीधे पता चलेगा और उन्हें इस संस्था की कार्ययोजना को अंतिम स्वरुप देने में मदद मिलेगी. गौरतलब है कि नीति […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवगठित नीति आयोग की छह फरवरी को पहली बैठक में इसके कामकाज का खाका प्रस्तुत करेंगे. आयोग के सदस्यों को पहली बार नई संस्था से मोदी की उम्मीदों का सीधे पता चलेगा और उन्हें इस संस्था की कार्ययोजना को अंतिम स्वरुप देने में मदद मिलेगी.
गौरतलब है कि नीति आयोग का गठन इसी वर्ष पहली जनवरी को योजना आयोग की जगह किया गया था. सूत्रों ने कहा, नीति (भारत परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय संस्थान) आयोग की पहली बैठक छह फरवरी को होनी है. उम्मीद है कि इससे नई संस्था की भूमिका को लेकर चीजें स्पष्ट होंगी.
उन्होंने कहा, बैठक के बाद यह साफ होगा कि आयोग को सरकारी निकाय की मान्यता होगी या यह सिर्फ आर्थिक शोध संस्थान की भूमिका में रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




