नीति आयोग सरकारी कार्यक्रमों व पहल के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा : योजना मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jan 2015 5:42 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय योजना व्यय के लिए सालाना लाखों करोड़ रुपये रखे जाते हैं.योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज कहा कि नीति आयोग सरकारी कार्यक्रमों व पहल के क्रियान्वयन की निगरानी व आकलन करेगा. सिंह ने आज पांच दिनी इवलवीक का उद्घाटन करते हुए कहा ‘विकास के लिए हर साल 5.75 लाख करोड़ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्रीय योजना व्यय के लिए सालाना लाखों करोड़ रुपये रखे जाते हैं.योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज कहा कि नीति आयोग सरकारी कार्यक्रमों व पहल के क्रियान्वयन की निगरानी व आकलन करेगा.
सिंह ने आज पांच दिनी इवलवीक का उद्घाटन करते हुए कहा ‘विकास के लिए हर साल 5.75 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय योजना व्यय जारी किया जाता है. ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि इसका संयुक्त, वृहद, विश्वसनीय आकलन किया जाए’.
उन्होंने कहा कि नीति आयोग के समक्ष एक कठिन चुनौती कार्यक्रमों व पहलों की सक्रिय निगरानी व उनके क्रियान्वयन का आकलन करना है.यह कार्यक्रम मुख्य रूप से राजकाज के बेहतर संचालन से जुड़ी नीतियों व कार्यक्रमों के नतीजे बेहतर करने के लिए आकलन को एक ‘औजार’ के रूप में इस्तेमाल करने को लेकर रणनीति के बारे में जागरुकता फैसले से संबंधित है.
इसका आयोजन संयुक्त रूप से राष्ट्रीय श्रम आर्थिक अनुसंधान एवं विकास संस्थान (एनआइएलआरडी) तथा नीति आयोग के कार्यक्रम आकलन संगठन द्वारा किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




