ePaper

फेसबुक-ट्विटर के जरिये विनिवेश को आगे बढाएगा वित्त मंत्रालय

Updated at : 04 Jan 2015 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक-ट्विटर के जरिये विनिवेश को आगे बढाएगा वित्त मंत्रालय

नयी दिल्ली : सरकार विनिवेश कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व ट्विटर का बडे पैमाने पर इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. सरकार का इरादा इसके जरिये निवेशकों, उच्च संपदा वाले लोगों और अन्य के बीच विनिवेश कार्यक्रम के प्रति उत्साह बढाने का है. वित्त मंत्रालय के तहत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार विनिवेश कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व ट्विटर का बडे पैमाने पर इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है. सरकार का इरादा इसके जरिये निवेशकों, उच्च संपदा वाले लोगों और अन्य के बीच विनिवेश कार्यक्रम के प्रति उत्साह बढाने का है.

वित्त मंत्रालय के तहत विनिवेश विभाग इस कार्य के लिए किसी विज्ञापन या जनसंपर्क (पीआर) एजेंसी की नियुक्ति करेगा. विनिवेश विभाग ने कहा कि यह एजेंसी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में सरकार की हिस्सेदारी की बिक्री आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ), अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गमों (एफपीओ) तथा बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये करने के लिए विज्ञापन व पीआर का काम करेगी.

प्रिंट और टीवी के अलावा एजेंसी विनिवेश के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करेगी. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर विनिवेश के बारे में जागरुक करने के लिए एजेंसी टेक्स्ट और वॉयस सेवाओं का इस्तेमाल करेगी. इसके अलावा वह न्यूज फीड, ब्लाग व चैट शोज के जरिये भी पीआर प्रक्रिया को आगे बढाएगी.

विनिवेश विभाग का लक्ष्य घरेलू संस्थागत निवेशक, विदेशी संस्थागत निवेशक, खुदरा निवेशक, उच्च संपदा वाले व्यक्ति, नीति निर्माता, विश्लेषक व ब्रोकिंग समुदाय हैं. वर्ष 2015 में सरकार अपने 50,000 करोड रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए पेश कर सकती है. इसमें सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी के अलावा कुछ निजी क्षेत्र की इकाइयों में शेष हिस्सेदारी की बिक्री शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola