ePaper

वित्तमंत्रालय ने बैंकों से रुपे कार्ड जल्द जारी करने को कहा

Updated at : 06 Dec 2014 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
वित्तमंत्रालय ने बैंकों से रुपे कार्ड जल्द जारी करने को कहा

नयी दिल्‍ली : वित्त मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत रुपे डेबिट कार्ड को जल्द जारी किया जाये. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, बैंकों से ग्राहकों को जल्द पासबुक और रुपे डेबिट कार्ड जारी करने तथा एक महीने ‘रुपे कार्ड एक्टिवेशन’ माह आयोजित करने को […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : वित्त मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत रुपे डेबिट कार्ड को जल्द जारी किया जाये. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, बैंकों से ग्राहकों को जल्द पासबुक और रुपे डेबिट कार्ड जारी करने तथा एक महीने ‘रुपे कार्ड एक्टिवेशन’ माह आयोजित करने को कहा गया है.

हाल में हुए पीएमजेडीवाई की समीक्षा बैठक में सभी बैंकों को परामर्श दिया गया है कि अपने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) सहित अपने तमाम लक्ष्यों को पूरा करे. बैठक में प्रस्तुत की गयी स्थिति के अनुसार बैंकों ने पीएमजेडीवाई के तहत 8.39 करोड बैंक खाते खोले हैं और 5.32 करोड रुपये कार्ड जारी किये हैं जिससे 3.07 करोड का अंतराल रह गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola